Bihar

बिहार: DSP के बॉडीगार्ड ने खुद के सिर में मार ली गोली, इलाज के दौरान मौत, जांच जारी

बिहार के कटिहार में खुद को गोली मार लेने वाले डीएसपी के बॉडी गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गई है. उनका इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. बता दें कि बीएमपी- 7 में डीएसपी सी.पी. यादव के बॉडीगार्ड दीपक कुमार ने मंगलवार देर रात खुद को गोली मार ली थी. नवगछिया के रहने वाले दीपक ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह बता पाने की स्थिति में अभी कोई नहीं है. वरीय पदाधिकारी मामले को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं.

हालांकि, डीएसपी के बॉडीगार्ड मौत मामले में नया मोड़ तब आ गया जब गार्ड प्रभारी ने लिखित रूप से बीएमपी- 7 को इसकी यह सूचना दी कि ड्यूटी जाने के दौरान पिस्टल में गोली भरते समय यह हादसा हुआ था. इसके पीछे कारण मिस हैंडलिंग बताया गया. बता दें कि पिस्टल से गोली चलने के बाद बॉडीगार्ड दीपक कुमार के सिर में गोली लग गई थी और वह बुरी तरह घायल हो गया था. कटिहार सहायक थाना बीएमपी-7 परिसर से जुड़े मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी जुट गई है.

वहीं, दूसरी ओर डीएसपी के बॉडीगार्ड ने खुद को क्यों गोली मारी, इसको लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है. चर्चा यह है बीएमपी- 7 के डीएसपी सी.पी यादव के बॉडीगार्ड दीपक कुमार कुछ तनाव में रहते थे और इस कारण उसने अपने सिर में गोली मार ली. मंगलवार देर रात हुई इस घटना के बाद गंभीर हालत में उसे कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उसने आखिरकार दम तोड़ दिया.

बता दें कि घटना के बाद बीएमपी-7 के कमांडेंट, सदर डीएसपी और अन्य वरीय पदाधिकारी कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे और घायल बॉडीगार्ड की हालत पर पूरी नजर रख रहे थे. जवान दीपक की हालत गंभीर थी और उसे बेहतर इलाज के लिए आगे ले जाने की बात कही जा रही थी. लेकिन, इस बीच उनकी मौत हो जाने से सभी पुलिकर्मी हैरान हैं. हालांकि, बीएमपी- 7 और पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

3 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 घंटे ago