Bihar

समस्तीपुर में चिराग बोले- लोकसभा चुनाव पर आते-आते बिखड़ जाएगा I.N.D.I.A., सीएम नीतीश कुमार के बारे में यह बोले

समस्तीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव आते-आते बिखड़ जाएगा। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में ही बिखराव नजर आ रहा है। कांग्रेस- सपा और आम आदमी पार्टी की स्थिति देखिए। चिराग रविवार को समस्तीपुर में रामविलास पासवान स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को वह उक्त बात कही।

वहीं अपने चचेरे भाई और समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि छोटे भाई प्रिंस राज ने खुद रास्ता अलग किया है। व्यक्तिगत रिश्ते व चुनाव में दल के रिश्ते अलग हैं। समस्तीपुर लोजपा की सीट रही है। प्रिंस उम्मीदवार नहीं होंगे। लोजपा का उम्मीदवार दल का संसदीय दल समय आने पर तय करेगा।

नीतीश कुमार का साधा निशाना 

रामविलास पासवान स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा नीतीश ने चिराग को समाप्त कराने के लिए सब हथकंडा अपनाया। जबकि मेरे पास आय से अधिक कोई संपत्ति है न ही मुझ पर पर कोई कोर्ट में मामला है। उन्होंने पार्टी को तोड़वाकर मुझे कमजोर करने का प्रयास किया। लेकिन मैं टुटने वाला नही हूं। बिहार को उन्होंने जानबूझ कर पिछड़ा बना कर रखा है।

चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है। उनकी गलत नीतियों के कारण आने वाले लोक सभा व और विधान सभा चुनाव को उनकी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाएगी। उनकी पार्टी बिहार में सरकार बनाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

10 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

12 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

12 घंटे ago