Bihar

सिपाही बना साहब : कभी दूसरों को करता था सैल्यूट, अब BPSC पास कर खुद बन गया प्रखंड कल्याण पदाधिकारी

बिहार की राजधानी पटना के एसएसपी ऑफिस में तैनात कांस्टेबल आलोक कुमार ने भी इस बार बीपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है. अब वह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर अपना योगदान देंगे. मूल रूप से छपरा के नैनी गांव के रहने वाले आलोक कुमार 2013 में बिहार पुलिस में कांस्टेबल के पद पर योगदान दिया था. शुरुआत में वह बिहार पुलिस के सूचना तंत्र इकाई में तैनात थे. जब वह 2019 में पटना ट्रांसफर होकर आए, तो बीपीएससी की तैयारी शुरू की.

डीएसपी बनने की थी ललक :

बातचीत के दौरान आलोक ने बताया कि उनका सपना बीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर डीएसपी बनने का था. इस बार की परीक्षा में रैंक उस हिसाब से नहीं आ पाया. इस वजह से वह डीएसपी बनने से चूक गए. अब वह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर योगदान देंगे. उन्होंने बताया कि जब भी ड्यूटी से छुट्टी मिलती मैं अपने पढ़ाई में लग जाता था. उन्होंने तैयारी करने वाले अन्य युवाओं से कहा है कि निरंतर प्रयास जारी रखें और लगातार पढ़ते रहे एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी.

“बीपीएससी मेरी इच्छा डीएसपी बनने की थी, लेकिन रैंक नीचे रहा तो मुझे प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का पद मिला है. आगे भी प्रयास जारी रहेगा. पिछला बीपीएससी 69 का पीटी और मेंस भी दिया है.”- आलोक कुमार, सफल अभ्यर्थी 

पिता और भाई पुलिस सेवा में :

आलोक ने बताया कि मेरी इस सफलता से घर वालों में काफी खुशी है. उन्होंने बताया कि दो बार मैंने इससे पहले बीपीएससी के लिए प्रयास किया. लेकिन पीटी भी नहीं निकाल पाए. तीसरे प्रयास में मुझे सफलता मिली है. अपने परिवार के बारे में उन्होंने बताया कि पिता सतेन्द्र राय बिहार पुलिस में ही वायरलेस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और उनके बड़े भाई विवेक राय झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. आलोक तीन भाई और दो बहन है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

1 घंटा ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago