Bihar

बीपीएससी 67वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट जारी; टॉप 3 में दो लड़कियां, रैंक 1 पर अमन आनंद

बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम शनिवार दोपहर बाद जारी कर दिया। 67वीं पीटी और मुख्य परीक्षा के बाद अंतिम तौर पर 2090 अभ्यर्थी मौखिक साक्षात्कार में शामिल हुए थे। इनमें से 799 को 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अंतिम तौर पर सफल घोषित किया गया। इस परिणाम के साथ राज्य को बिहार प्रशासनिक सेवा के 88 और बिहार पुलिस सेवा के 20 अधिकारी मिल गए हैं। वरीयता क्रम में सबसे ऊपर रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन टॉपरों में दो लड़कियां हैं, हालांकि टॉपर अमन आनंद रहे। सर्वाधिक 137 अभ्यर्थियों का चयन इस परीक्षा में अनुमंडल पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग अधिकारी के रूप में हुआ है।

जानिए, बिहार प्रशासनिक सेवा के टॉप तीन ऑफिसर को

  1. अमन आनंद
  2. निकिता कुमारी
  3. अंकिता चौधरी

बिहार पुलिस सेवा के लिए 20 अधिकारी चुने गए हैं

बीपीएससी द्वारा ली गई मौखिक परीक्षा में शामिल 2090 में से इन 799 का चयन हुआ है। बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए 88, बिहार पुलिस सेवा के लिए 20 अधिकारी चुने गए हैं। स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में 21, जेल सुपरिंटेंडेंट के रूप में तीन, सब इलेक्शन ऑफिसर के रूप में चार अफसरों का चयन हुआ है। चार अभ्यर्थी चाइल्ड प्रोटेक्शन सर्विस के एडिशनल डायरेक्टर के रूप में चयनित हुए हैं। असिस्टेंट प्लान ऑफिसर/असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में 52 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

बिहार एजुकेशन सर्विस में 12 अफसर चुने गए हैं

बीपीएससी द्वारा जारी किए रिजल्ट में बिहार एजुकेशन सर्विस में 12 अफसर चुने गए हैं। दो अभ्यर्थी एक्साइज सुपरिंटेंडेंट के लिए चयनित हुए हैं। सब रजिस्टार/ ज्वाइंट सब रजिस्टार के रूप में पांच, एंप्लॉयमेंट ऑफिसर/ डिस्टिक एंप्लॉयमेंट ऑफिसर के रूप में दो, लेबर सुपरिंटेंडेंट के रूप में दो, प्रोबेशन ऑफिसर के रूप में चार, एडिशनल डायरेक्टर सोशल सिक्योरिटी के रूप में 12 अभ्यर्थियों को अधिकारी बनने का अवसर मिला है।

सर्वाधिक 137 बने सब डिविजनल बीसी व ईवी वेलफेयर ऑफिसर

संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर के रूप में पांच, कोऑपरेटिव सोसाइटीज के अस्सिटेंट रजिस्टार के रूप में नौ, लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर के रूप में 65 रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में 133, म्यूनिसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के रूप में 110, रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में 35, सप्लाई इंस्पेक्टर के रूप में चार, ब्लॉक ब्लॉक पंचायत राज ऑफिसर के रूप में 18, सब डिविजनल बीसी व ईबीसी वेलफेयर ऑफिसर के रूप में सर्वाधिक 137 और ब्लॉक एससी व एसटी वेलफेयर ऑफिसर के रूप में 52 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं।

2104 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी मुख्य परीक्षा

बता दें कि 67वीं मुख्य परीक्षा 30, 31 दिसंबर 2022 और 7 जनवरी 2023 को पटना में आयोजित की गई थी। कुल 2104 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है वे साक्षात्कार (इंटरव्यू) दौर के लिए उपस्थित हुए। बता दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 1052 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए कुल 11,607 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

6 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

13 घंटे ago