Bihar

बिहार: महाबोधि मंदिर में शराब के साथ वियतनाम का पर्यटक गिरफ्तार, फल की टोकरी में मिली बोतलें

बोधगया महाबोधि मंदिर में प्रवेश करने के दौरान एक वियतनाम के पर्यटक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वियतनाम पर्यटक के पास से तीन बोतल शराब बरामद किया गया है. यह शराब वियतनाम निर्मित है. वहीं गिरफ्तार पर्यटक का नाम भंते तुरंग हुई तुरंग है. गिरफ्तार भंते से बोधगया थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है. बता दें, विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा का आयोजन किया जाता है जिसमें देश-विदेश के श्रद्धालु हिस्सा लेने बोधगया महाबोधि मंदिर पहुंचते हैं.

इसी दौरान वियतनाम एक दल बोधगया पिछले दिनों पहुंचा था. दरअसल महाबोधि मंदिर में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक विशेष पूजा किया जा रहा है. इसी पूजा में गिरफ्तार भंते पूजा के आयोजक हैं और पूजा करने के दौरान बाहर से पूजा सामग्री और फल की टोकरी अंदर ले जा रहा था. उसी फल और टोकरी के अंदर वियतनाम निर्मित पानी की तरह दिखने वाला तीन बोतल शराब रखे हुए था जिसे महाबोधि मंदिर के सुरक्षा में लगे तैनात जवानों ने स्कैनर के माध्यम से उसे पकड़ लिया उसे पकड़ने के बाद वह बोधगया थाने की पुलिस को सौंप दिया गया.

हालांकि भंते को छुड़ाने के लिए कई विदेशी पर्यटक भी बोधगया थाने पहुंच गए थे. लेकिन, बिहार में शराबबंदी है यहां शराब पीना और बेचना पूरी तरह से अवैध है, जिस पर एक मामला दर्ज कराया जा रहा है. हालांकि विदेशियों को यह पता है कि नहीं की बिहार में शराबबंदी है ऐसे में पहले भी कई बार विदेशी पर्यटक शराब के साथ पकड़े गए हैं. विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में देश-विदेश के पर्यटक अपने-अपने परंपरा के अनुसार महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करते हैं. कई पूजा ऐसे हैं जो पर्यटक शराब का चढ़ावा कर पूजा करते हैं.

हालांकि सवाल उठता है कि वह वियतनाम से शराब को लेकर कैसे बोधगया पहुंचा, वियतनाम का एक दल वियतनाम से गया एयरपोर्ट पहुंचा था और गया एयरपोर्ट से बाहर निकालने के दौरान कई तरह की जांच प्रक्रिया के बाद ही वह बाहर निकालते हैं. गया एयरपोर्ट पर बैंग की तलाशी के दौरान शराब की बोतल भी नहीं पकड़ पाया और वह बोधगया जाने में सफल हो जाते हैं. बोधगया थाना के पुलिस ने भी पुष्टि किया है कि एक विदेशी पर्यटक को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार पर्यटक वियतनाम के रहने वाले हैं. उसके पास से वियतनाम निर्मित शराब बरामद किया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और एक मामला दर्ज किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

6 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

15 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago