Bihar

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में हुई हिंसक झड़प, जमकर हुई रोड़ेबाजी, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बेगूसराय में एक बार फिर मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। जिसमें एक समुदाय के लोगों के द्वारा रोड़ेबाजी तक की गई। जिससे मूर्ति विसर्जन करने जा रहे कई लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भेजा गया है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि आज मूर्ति विसर्जन था। जिसके लिए मूर्ति कर्पूरी चौक से ले जाया जा रहा था। इस दौरान किसी ने मूर्ति पर पत्थर फेंक दिया।

इसके बाद देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग उग्र हो गए। दोनों तरफ जमकर रोड़ेबाजी हुई और कई गाड़ी समेत दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे। जहाँ स्थिति को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि आज मूर्ति विसर्जन होने वाला था और यहीं से होकर मूर्ति जाने वाला था। उसी जगह 6 मीट का दुकान था। जिसको जिला प्रशासन के द्वारा खाली कराया गया था। जब मूर्ति विसर्जन के लिए कपूरी चौक से होकर गुजर रहा था। तभी किसी ने मूर्ति पर पत्थर मार दिया। जिसके कारण से भी लोग उग्र हो गए और दोनों तरफ से ईंटा पत्थर चलने लगा और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई।

पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक की है। हालांकि पुलिस की टीम वहां पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के द्वारा बल का प्रयोग भी किया गया है। लाठी चार्ज किया गया है। लेकिन फिर भी स्थिति अभी तक नियंत्रण से बाहर है। लोगों का सीधा-सीधा आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। इस हमले में कई पुलिसकर्मी और पदाधिकारी घायल हो गए हैं।

इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि 6 व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार किया गया है। वहीं उग्र भीड़ ने एक बार फिर बलिया बाजार में भी आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। वही इस मामले में डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई है। तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। लेकिन अभी स्थिति पुलिस काबू कर रखी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago