Bihar

18 अक्टूबर को बिहार दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति, CM नीतीश कुमार ने दिया है निमंत्रण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को बिहार आ रही हैं. वह बिहार में चौथे कृषि रोड मैप का विधिवत शुरुआत करेंगी. सीएम नीतीश कुमार के आमंत्रण पर राष्ट्रपति बिहार आएंगी. बता दें कि मुख्यमंत्री ने इसी साल 1 अप्रैल से बिहार में चौथा कृषि रोड मैप शुरू किया है. अब इसका विधिवत शुरुआत करने के लिए राष्ट्रपति 3 दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगी. गया और मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.

2005 में कृषि रोड मैप की शुरुआतः

बिहार में नीतीश कुमार ने 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद 2008 में पहला कृषि रोड मैप लागू किया था. 2012 में दूसरा कृषि रोड मैप लागू किया और 5 साल बाद 2017 में तीसरा कृषि रोड मैप लागू किया. 2022 में ही तीसरे कृषि रोड मैप की अवधि समाप्त हो गई थी, लेकिन सरकार ने एक साल उसकी अवधि और बढ़ा दी. इस साल चौथे कृषि रोड मैप की शुरुआत है, जिसका विधिवत उद्घाटन अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी.

पहले भी राष्ट्रपति ने ही इसकी शरुआत कीः

सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया था. पहले भी कृषि रोड मैप का राष्ट्रपति के हाथों शुरुआत होती रही है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों भी कृषि रोड मैप की शुरुआत हुई है. यह कार्यक्रम पटना के ज्ञान भवन में हो सकता है. हालांकि कृषि विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

पहली बार बिहार आएंगी द्रौपदी मुर्मूः

बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू बिहार आ रही हैं. तीन दिवसीय दौरा के दौरान दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. गया स्थित स्थायी परिसर में पहली बार सीयूएसबी का दीक्षांत समारोह का आयोजन 19 अक्टूबर को होगा. अपने दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय जाएंगी. वहां भी महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी.

चुनाव से पहले बिहार आईं थीं द्रौपदी मुर्मूः

जुलाई 2022 में राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला बिहार दौरा है. इससे पूर्व राष्ट्रपति चुनाव के पहले बिहार आई थीं. अपने समर्थन में सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद सीएम नीतीश ने भी द्रौपदी मुर्मू से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें बधाई दी थी. द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद राजनीतिक परिदृश्य बदल गए थे. नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में एनडीए से नाता तोड़ लिया था और बिहार में महागठबंधन सरकार बनी.

G20 में सीएम ने की थी मुलाकातः

पिछले दिनों G20 में आए अतिथियों के स्वागत के लिए राष्ट्रपति की ओर से भोज का आयोजन किया गया था, उसमें भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए थे. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी. इसके बाद कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. अब राष्ट्रपति को बिहार आमंत्रित कर नीतीश कुमार क्या मैसेज देने की कोशिश करना चाह रहे हैं, यह तो देखने वाली बात होगी.

कृषि रोड मैप से किसानों को फायदाः

बिहार में कृषि रोड मैप का कृषि उत्पादन पर असर पड़ा है. चावल और गेहूं के उत्पादन में बिहार देश में छठे. मक्का के उत्पादन में दूसरे, सब्जी के उत्पादन में तीसरे, शहद के उत्पादन में दूसरे, लीची के उत्पादन में प्रथम, आम के उत्पादन में चौथे, अमरूद के उत्पादन में पांचवें, केला के उत्पादन में छठे स्थान पर है. आज कृषि रोड मैप के कारण बिहार के कई कृषि उत्पादन देश ही नहीं देश के बाहर भी भेजे जा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

26 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago