Bihar

ललन सिंह ने CBI को इतना पुख्ता सबूत दिया है कि तेजस्वी बचेंगे नहीं, समन पर बोले सुशील मोदी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को समन जारी कर 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया है। इस मामले पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सीबीआई को इतने पुख्ता सबूत दिए हैं, कि तेजस्वी यादव का बचना मुश्किल है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित 17 लोगों के विरुद्ध आरोपपत्र दायर होने के बाद उन्हें अब इधर-उधर की बात करने के बजाय सभी मुद्दों पर बिंदुवार जवाब देना चाहिए। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह इस मामले में लालू प्रसाद , पुत्र तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी , पुत्री हेमा यादव और अन्य आरोपियों के विरुद्ध इतने पुख्ता सबूत सीबीआई को उपलब्ध करा चुके हैं कि इनमें से कोई सजा पाने से बच नहीं सकता है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी बताएं कि वे दिल्ली की फ्रेंड्स कालोनी में 150 करोड़ के बंगले ( डी-1088) के मालिक कैसे बन गए? रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद के इशारे पर जिन लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई, उनकी जमीन एके इन्फोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से ली गई। बाद में करोड़ों की इस कंपनी को तेजस्वी यादव ने मात्र 4 लाख में खरीद लिया। रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद का खुला ऑफर था- जमीन दो, नौकरी लो। इसी झांसे में आकर रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरी (खलासी) पाने के लिए हृदयानंद चौधरी ने पटना की कीमती जमीन राबड़ी देवी और उनकी पुत्री हेमा यादव को दान में दे दी।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव में हिम्मत हो, तो इन आरोपों का जवाब प्रमाण के साथ जनता के सामने रखें। लालू प्रसाद ने पिछड़े, अतिपिछड़े समुदाय के वोट लेकर राज किया, लेकिन गरीबी केवल अपने परिवार की दूर की। जिन लोगों ने क्लर्क-चपरासी की मामूली नौकरी देने के बदले गरीबों की जमीन छीन ली, वे 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये कोई पहला और आखिरी मामला नहीं है। ये सब चलता रहेगा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इन सब मामलों में कोई दम नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

6 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

17 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

18 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

18 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

19 घंटे ago