‘ओए! ओए उग्रवादी, ऐ उग्रवादी बीच में मत बोलना, ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ये मुल्ला आतंकवादी है… इसकी बात नोट करते रहना अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को।’ बीजेपी सासंद रमेश बिधूड़ी जब संसद में बीएसपी एमपी दानिश अली को बोल रहे थे तो रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन हंस रहे थे। कई बार हंसी-ठहाके से भी भारी मुसीबत आ जाती है। इसमें टाइमिंग का बड़ा रोल होता है। गलत समय पर हंसी भी हंसी का पात्र बना देती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के सांसद हर्षवर्धन बुरे फंस गए। लोकसभा में साउथ दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बसपा सांसद दानिश अली को अपशब्द कह रहे थे तो रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन हंस रहे थे। अब जेडीयू ने ट्वीट कर इसे बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा बता दिया।
अब दोनों इस हंसी पर सफाई दे रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के सांसद हर्षवर्धन इस हंसी पर फंस गए। दरअसल, साउथ दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी बसपा सांसद दानिश अली को अपशब्द कह रहे थे तो पीछे बैठे रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन हंस रहे थे।
रविशंकर ने दी सफाई
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा कि ‘संसद के अंदर और संसद के बाहर हमने हमेशा मर्यादित आचरण का समर्थन किया है और मैं स्वयं भी इसका पालन करता हूं। मैं ऐसी किसी भी टिप्पणी का समर्थन नहीं करता हूं जो अमर्यादित है।’
JDU के टारगेट पर BJP
अब इस मामले पर जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है। जेडीयू ने ट्वीट कर कहा कि ‘वाह क्या सीन है, जब एक सांसद गाली दे रहे थे, भाजपा के दूसरे सांसद मजे ले रहे थे। बिधूड़ी की गाली…सांसदों की हंसी। यही है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा।’ इसके साथ ही जेडीयू ने हर्षवर्धन और रविशंकर प्रसाद को लेकर पर वीडियो शेयर किया है। इसके बाद तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…