Bihar

समस्तीपुर में महिला सिपाही का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा की एक और सिपाही ने DGP से लगाई गुहार, कहा- सार्जेंट सर से बचा लीजिए नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

मुजफ्फरपुर में एक होमगार्ड जवान ने आकर आत्महत्या कर लेने की बात कही है। उसने सार्जेंट और एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीजीपी बिहार, तिरहुत रेंज के आईजी और मुजफ्फरपुर के एसएससी को पत्र देकर गुहार लगाई है। समस्तीपुर की महिला सिपाही अर्चना के आत्महत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा उससे पहले मुजफ्फरपुर पुलिस महक में एक नया मामला गर्म हो गया है। जवान ने डिप्रेशन में चले जाने की बात कही है।

मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन में होम गार्ड कन्हैया कुमार चालक है। उसने सार्जेन्ट मनोरंजन कुमार और सिपाही मुकेश कुमार पर ड्यूटी देने के लिए उगाही करने, मारपीट और जाती सूचक गाली देने सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाया है। चालक कन्हैया ने को प्रभारी एसएसपी सह सिटी एसपी अरविंद प्रताप को आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। इसके साथ तिरहुत आईजी और डीजीपी को भी स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत पत्र भेजा है।

आवेदन में पीड़ित जवान ने बताया कि बीते बुधवार को करीब डेढ़ बजे सिपाही मुकेश कुमार ने मोबाइल से फोन कर बुलाया। परिवहन शाखा में उस समय बीमार पत्नी के इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जा रहा था। इसके बाद भी मुकेश कुमार ने धमकी दी और कहा कि अभी आकर सार्जेन्ट साहब से मिलो नहीं तो बुरा हो जाएगा। वे तुम्हारे ऊपर रिपोर्ट कर रहे है। पत्नी को साथ मे लेकर परिवहन शाखा में सार्जेन्ट के पास पहुंचा।

आवेदन में सिपाही ने कहा कि मैने उनसे आग्रह किया कि पत्नी का इलाज कराने के लिए जाने का आदेश दिया जाए और चार दिन का छुट्टी दिया जाए। इसी पर सार्जेन्ट मनोरंजन कुमार और सिपाही मुकेश कुमार मारने लगे और मां बहन के साथ जाति सूचक गाली दी। चिल्लाने पर वहां मौजूद कुछ चालकों ने मुझे बचाया और इलाज कराया गया। इस प्रकरण से मैं मेरी पत्नी डिप्रैशन में हैं। हमें पता नही हम दोनों कब आत्महत्या लें। उनकी प्रताड़ना से बहुत दुख हुआ है।

यह काम करो तो चैन से रहो

जवान ने आरोप लगाया है कि सिपाही मुकेश कुमार के द्वारा बराबर धमकी दी जाती है कि पुलिस लाइन में रहना है तो सौ से दो सौ लीटर तेल के कूपन पर हस्ताक्षर करो या 5-10 हजार का महीना दो। ऐसा नहीं करोगे तो सार्जेन्ट साहब पुलिस लाइन में नही रहने देंगे। इसका विरोध करने पर मेरा कमान दूसरे जगह काट देने की धमकी दी जाती है।

थानों के अलग अलग रेट

सार्जेन्ट मनोरंजन कुमार और सिपाही मुकेश कुमार नजराना मांगते हैं। कैदी वाहन पर पांच हजार रुपये, सदर जाना है तो 55 हजार, सरैया थाना के लिए 50 हजार, कांटी थाना के लिए 40 हजार…। ऐसे ही रुपये की मांग किया करते थे। नही देने पर पुलिस लाइन में बुलाकर धमकाया जाता कि तुमको सस्पेंड कर देंगे। कोई तुमको नहीं बचाएगा। होमगार्ड डीएसपी या कोई भी तुम्हारी मदद नहीं करेगा क्योंकि सभी लोगो को परिवहन से पैसा भेजा जाता है। उसने बताया कि चालको को ही 50 से 60 हजार रुपये लेकर सदर, अहियापुर, कांटी, सरैया, बेनीबाद और गायघाट समेत अन्य चुनिदा थानों में भेजा जाता है। उसी चालको को लाइन में रखा जाता है जो महीने में गलत तरीके से सौ से तीन सौ लीटर तेल पर हस्ताक्षर करता है।

क्या कहते हैं अधिकारी

इधर लाइन डीएसपी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया। डीएसपी विपिन नारायण शर्मा ने बताया कि यह मामला एमटी शाखा से संबंधित है। प्रारंभिक जांच में गलत व्यवहार का मामला सामने आया है। गंभीरता से इसकी जांच की जा रही है। आरोप के अनुसार अगर कुछ तथ्य उजागर होंगे तो निश्चित रूप से जो भी इससे जुड़े लोग होंगे उन पर उचित कानूनी कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago