Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के इन 9 लोकसभा सीटों पर माले की दावेदारी, टिकट के लिए राजद को भेजा प्रस्ताव..

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अब सभी दल जुट चुके हैं. इस बार बिहार में मुकाबला बदले हुए समीकरण के साथ होगा. जदयू और भाजपा एक दूसरे के लिए विरोधी बनकर चुनाव लड़ेगी. महागठबंधन ने एनडीए को पटखनी देने के लिए अब कमर कसना शुरू कर दिया है. विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया में सीट शेयरिंग पर अब बात होगी. वहीं बिहार में महागठबंधन के घटक दल भी अब अपने चुनिंदा सीटों पर नजर बनाते दिख रहे हैं. वामदल ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है.भाकपा- माले ने 9 सीटों का प्रस्ताव राजद को भेजा है.

माले ने 9 सीटों का प्रस्ताव राजद को भेजा

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर अभी से मंथन शुरू हो गया है. बताया जा रहा है कि भाकपा- माले ने तो अपनी नौ सीटों का प्रस्ताव राजद को भेज दिया है. पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने सीटों का प्रस्ताव राजद को भेजने की बात तो कही, मगर उन्होंने आंकड़ा नहीं बताया. मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बिहार में 2024 की लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसे लेकर 30 सितंबर से पहले महागठबंधन की बैठक होगी, जिसमें टिकट बंटवारे पर चर्चा होगी. दीपंकर ने कहा कि टिकट को लेकर हमने पार्टी का प्रस्ताव राजद को भेजा है और जहां हमारे विधायक है उन सभी संबंधित संसदीय सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे.

इन सीटों पर माले लड़ना चाहती है चुनाव…

पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक माले ने नौ सीटों का प्रस्ताव भेजा है. इनमें सीवान, आरा, काराकाट, जहानाबाद, पाटलिपुत्र, कटिहार, बाल्मिकीनगर, बक्सर और समस्तीपुर शामिल है. प्रेस कान्फ्रेंस में दीपंकर ने कहा कि मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक से भाजपा परेशान है. बैठक में 2024 के चुनाव को लेकर कई निर्णय लिये गये हैं, जिसमें तय किया गया है कि हर राज्य में विपक्षी एकता के दम पर महंगाई, बेरोजगारी और अस्थायी तानाशाही के खिलाफ जन अभियान चलेगा.

यहां भी दो अक्टूबर से पार्टी और महागठबंधन का जन जागरूकता अभियान शुरू होगा. उन्होंने कहा कि यहां लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि हम वन नेशन के विरोधी नहीं है, लेकिन वन इलेक्शन का हम विरोध करेंगे. यह केंद्र सरकार की चाल है और भाजपा चाहती है कि इसके बाद जीरो इलेक्शन भी लागू कर दिया जाए, ताकि वह नियम से ऊपर उठ कर निर्णय ले सके.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

9 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

10 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

11 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

11 घंटे ago