Bihar

‘नीतीश मुक्त बिहार बनाना BJP का लक्ष्य.. इसलिए अब उनके लिए NDA में कोई जगह नहीं’: सम्राट चौधरी ने कयासों पर तोड़ी चुप्पी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी गया दौरे पर हैं. यहां उनका कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने साइकिल चलाई और कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर जोश बढ़ाया. वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव के संकेत दिख रहे हैं. नीतीश मुक्त बिहार के लिए जन आंदोलन का रूप बनता जा रहा है. आज बालू माफिया और शराब माफिया बिहार की सरकार को चला रहे हैं.

नीतीश के लिए एनडीए में कोई स्थान नहीं: 

सम्राट चौधरी ने साफ किया कि नीतीश कुमार के लिए अब एनडीए में कोई स्थान नहीं है. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब जी20 डिनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब सिर्फ नीतीश मुक्त बिहार बनाना हमारा लक्ष्य है.

लालू पर क्या बोले सम्राट चौधरी?: 

वहीं, लैंड फॉर जॉब स्कैम को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर केस चलेगा और यह एकदम चलना चाहिए. उन्हें कैसे छोड़ा जा सकता है. लालू चारा खाएंगे तो उन्हें कैसे छोड़ा जा सकता है. रेलवे में जमीन ली और नौकरी दी, इन सब मामलों में कैसे बच सकते हैं.

नीतीश ने लालू के खिलाफ कराई कार्रवाई: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने पहले लालू को चारा घोटाले में जेल भिजवाया. उसके बाद जमीन के बदले नौकरी के मामले में भी कागजात नीतीश ने ही दिए, जिस पर अब कार्रवाई हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

5 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

6 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, AC के 4 और स्लीपर के 10 कोच, जानें रूट और टाइमिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…

15 घंटे ago