Bihar

मनीष कश्यप को एस्कॉर्ट कर रहे 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 22 सितंबर को ज्यूडिशियल कस्टडी में दिया था बयान; लालू-तेजस्वी निशाने पर थे

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने 3 दिन पहले ज्यूडिशियल कस्टडी में कहा था कि मैं चारा चोर का बेटा नहीं हूं। मनीष ने गिरफ्तारी को लेकर लालू-तेजस्वी पर भी सवाल उठाए थे। ज्यूडिशियल कस्टडी में दिए इस बयान को लेकर पटना पुलिस ने 5 पुलिस वालों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। ये पुलिस वाले मनीष को बेऊर जेल से लाने और ले जाने वाली एस्कॉर्ट टीम में शामिल थे।

SSP राजीव मिश्रा ने कहा है कि मामले में आगे भी जांच चल रही है। एस्कॉर्ट टीम में शामिल पुलिसकर्मियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पुलिस मुख्यालय ने लिया था वीडियो पर संज्ञान

मनीष कश्यप के बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। पुलिस मुख्यालय ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया। आर्थिक अपराध इकाई के ADG नैयर हसनैन खान के अनुसार कोर्ट में पेशी के बाद मनीष कश्यप ने जो बातें ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान कीं, उस पर पटना SSP को पूरे प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया गया था।

उन्होंने कहा कि जहां तक पुलिस की मौजूदगी में ये बात हुई है तो ये कार्यक्षेत्र भी पटना पुलिस का है। एस्कॉर्ट पार्टी भी पटना पुलिस की ही थी। इसीलिए SSP ने इस मामले में एस्कॉर्ट में शामिल सभी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

जानिए पेशी के दौरान मनीष कश्यप ने क्या कहा था

22 सितंबर को पटना के सिविल कोर्ट में मनीष कश्यप की पेशी हुई थी। उसके बाद कोर्ट कैंपस में ही मनीष कश्यप ने वहां मौजूद कई यूट्यूबर्स से कैमरे पर बात की। चिल्ला-चिल्लाकर काफी कुछ कहा। बिहार सरकार को टारगेट करते हुए मनीष कश्यप ने कहा था कि मुझे झुकाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर, मैं फौजी का बेटा हूं। मैं मर जाऊंगा पर इन लोगों के आगे नहीं झूकूंगा।

हाथ में लगी हथकड़ी को दिखाते हुए उसने कहा था कि ये हथकड़ी और ईमानदार आदमी के हाथ में लगी है। डेढ़ महीने से एक शब्द नहीं बोला है। कोर्ट में आता हूं और चुपचाप जाता हूं।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को किया था टारगेट

कैमरे पर उस दिन मनीष कश्यप काफी कुछ कह गया था। उसने कहा था कि आजाद देश के आजाद बिहार में ई नेता से डरेंगे हम। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को टारगेट करते हुए कहा था कि हम चारा चोर के बेटा थोड़े ही है, जो हम डरेंगे। तेजस्वी यादव…यादव की बात करते हैं।

मनीष ने सवाल उठाया था कि यादव इंजीनियर की हत्या कर दी गई, तेजस्वी यादव मौके पर क्यों नहीं गए थे? पटना में नीलेश मुखिया की हत्या कर दी गई थी। तब भी कुछ नहीं हुआ था। बिहार के मजदूरों को मारा जाता है। सरकार देखती रहती है, फिर भी मनीष कश्यप को जेल में डाल दिया जाता है।

एमके स्टालिन के बेटा उदय निधि स्टालिन ने आग लगाया कि नहीं लगाया? उसे जेल में क्यों नहीं डाला जा रहा है? इसके अलावा भी ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान उस दिन मनीष कश्यप ने बहुत सी बातें कही थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

8 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

9 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

11 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

11 घंटे ago