Bihar

‘मैं घूम रहा हूं और आप गायब हैं…’, CM नीतीश कुमार के फोन से सकते में आ गए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को मुख्य सचिवालय के बदले अचानक विकास भवन पहुंच गए और शिक्षा विभाग का जायजा लिया। इससे वहां मौजूद अधिकारी से लेकर कर्मचारियों सभी में हड़कंप मच गया।

दरअसल, बिहार में दिनों शिक्षा विभाग खासा चर्चा में बना हुआ है। इसके दो कारण हैं। पहला- शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्‍य सचिव केके पाठक (KK PAthak) के बीच टकराव। दूसरा- बिहार के स्कूलों की दशा सुधारने के लिए अपर मुख्‍य सचिव केके पाठक की ओर से एक के बाद एक लिए जा रहे फैसलों के चलते।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) विकास भवन पहुंचे और शिक्षा विभाग का जायजा लिया। इस दौरान, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर (Education Minister Chandra shekhar) को अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सीएम नीतीश ने शिक्षा मंत्री को कॉल किया और कहा- मैं आपके विभाग में घूम रहा हूं और आप बाहर हैं।

विभाग में नहीं मिले केके पाठक

बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक भी नहीं मिले। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार स्वास्थ्य विभाग पहुंचे और वहां निरीक्षण किया, लेकिन वह भी उन्हें विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय नहीं मिले।

… 2 मिनट देरी से पहुंचे मंत्री

इसके बाद, उद्योग विभाग गए वहां उन्हें उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव से भेंट हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केवल यहीं पर अधिकारी समय पर मिले हैं।

मुख्‍यमंत्री सुबह करीब 10 बजे भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) के कक्ष में पहुंच गए, उस वक्त वहां अशोक चौधरी अनुपस्थित थे। सीएम के पहुंचने के दो मिनट बाद मंत्री पहुंचे तो नीतीश ने कहा कि आज आपको अनुपस्थित माना गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

11 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

11 घंटे ago