Bihar

सीएम नीतीश कुमार बोले- जितना जल्दी चुनाव करवा दें, उतना अच्छा, हमलोग हर समय तैयार हैं

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जल्द चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। नीतीश ने कहा कि बिहार विधानसभा और लोकसभा चुनाव जितनी जल्दी हो जाए, उतना बढ़िया और अच्छा रहेगा। लोकसभा चुनाव कराना केंद्र सरकार का अधिकार है। लेकिन हम चुनाव के लिए हर वक्त तैयार हैं। वहीं नीतीश के साथ मौजूद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है। और इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।

इससे पहले भी कई बार नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव जल्द होने की संभावना जता चुके हैं। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव भी जल्द कराने की बात उन्होने पहली बार कही है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मधुबनी के झंझारपुर की रैली में कहा था कि बिहार में जल्द विधानसभा चुनाव होंगे, और बीजेपी की जीत होगी। ऐसा होने पर वो सीमांचल की हर समस्या का समाधान करेंगे। इस दौरान शाह ने आरजेडी और जेडीयू के गठबंधन को तेल और पानी की मेल बताया था। जो कभी भी साथ नहीं हो सकते। और बिहार महागठबंधन को स्वार्थी और ठगबंधन करार दिया था।

शाह के आरजेडी-जेडीयू को तेल-पानी बताने वाले बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहा विकास, इस तरह का बयान देने वालों को पहले बिहार देखना चाहिए। वहीं आज से शुरू हुए संसद के विशेष सत्र पर नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी के सांसद सत्र में हिस्सा ले रहे हैं।

सोमवार को राजधानी पटना में सर शिवसागर रामगुलाम के जन्मदिवस पर राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। ये राजकीय समारोह रामगुलाम चौक पर आयोजित हुआ था। इसी दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम नीतीश ने बिहार और लोकसभा चुनाव जल्द कराने की वकालत की।

Avinash Roy

Recent Posts

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

40 मिनट ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

55 मिनट ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

7 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

7 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

8 घंटे ago