Bihar

बिहार: इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी, विमान से उतरते ही पुलिस ने दबोचा

इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी के आरोप में पटना पुलिस ने एक यात्री को हिरासत में लिया है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या – 6E 126 अहमदाबाद से पटना आ रही थी। इसी दौरान कमर रेयाज (25) नामक आरोपी फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी करने लगा।

इंडिगो की शिकायत पर पटना एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने कहा – एयर होस्टेस सुंदर होती है इसलिए सिर्फ बात करने गया था। कमर रेयाज बेतिया का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी रेयाज मानसिक रूप से बीमार है। अभी उसका इलाज चल रहा है।

इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ दीपांकर ने बताया कि फ्लाइट दोपहर 2:15 में पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। लड़के ने छेड़खानी की थी इसलिए एयरपोर्ट पर ही उसको रोक लिया गया था। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया।

छेड़छाड़ करने के बाद खुद को टॉयलेट में बंद किया

एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के SHO विनोद पीटर ने बताया कि रेयाज अपने चचेरे भाई सरफराज के साथ अहमदाबाद से पटना इलाज के लिए आ रहा था। उसके पास से कंकड़बाग के एक डॉक्टर की पर्ची और कुछ मेडिकल रिपोर्ट भी मिले हैं।

इंडिगो ने इस यात्री के बारे में शिकायत की थी कि उसने फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ गलत व्यवहार किया है। एयर होस्टेस के विरोध करने पर आरोपी ने फ्लाइट में खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया। SHO के मुताबिक, रेयाज मानसिक रूप से विकलांग है और उसका अभी इलाज चल रहा है।

SHO ने यह भी बताया कि इंडिगो की एयर होस्टेस ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कमर रेयाज के खिलाफ आवेदन दिया है। शिकायत के बाद हमने उसे हिरासत में लिया। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

12 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

2 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

4 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

4 घंटे ago