Bihar

गांधी सेतु पर अगले साल से देना होगा टोल टैक्स, मरम्मत पर होने वाला खर्च वसूलने की तैयारी

महात्मा गांधी सेतु से आने-जाने वाले लोगों को एक बार फिर अगले साल से टोल टैक्स देना होगा। यह टोल टैक्स महात्मा गांधी सेतु के मरम्मत पर होने वाले खर्च का है। 2012 से टाेल टैक्स यहां बंद था।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने नए पुल के निर्माण के बाद एक साथ दोनों पुल पर होने वाले खर्च की राशि को टोल टैक्स के रूप में वसूलने का निर्णय लिया है। नए पुल का निर्माण सितंबर 2024 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एमओआरटीएच के क्षेत्रीय पदाधिकारी अनिल कुशवाहा ने कहा कि नए पुल के निर्माण के बाद टाेल टैक्स वसूला जाएगा। पुराने पुल के जीर्णोद्धार और नए पुल के निर्माण पर 3500 कराेड़ की राशि खर्च हाे रही है।

हाजीपुर की तरफ होगा टोल प्लाजा

हाजीपुर की तरफ टोल प्लाजा बनेगा। यहां पर 16 लेन का सड़क होगी। वहीं, पटना के तरफ आठ लेन की सड़क होगी। यह पुल जाने के लिए अप्रोच रोड होगा। पटना से हाजीपुर की ओर चार लेन वाले नए पुल से लोग जाएंगे। वहीं हाजीपुर से पटना की ओर चार लेन पुराने पुल से लोग आएंगे। इसके साथ ही इस पुल के समानांतर पश्चिम तरफ 1800 करोड़ की लागत से नया 4लेन पुल बन रहा है। इसका निर्माण कार्य मार्च 2021 में शुरू हुआ है। इसको सितंबर 2024 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बन रहे नए पुल की खासियत

नया पुल एक्सट्रा डोज ब्रिज होगा। यह 23 पाया पर होगा। इसमें देश का सबसे लंबा 242 मीटर का स्पैन लग रहा है, जो केबल के सपोर्ट पर रहेगा। जबकि पुराने पुल में 46 पाया है। इसका स्पैन दोगुना है। अधिकारियों के मुताबिक पायलिंग का काम हो गया है।

जानकारी के लिए बनेगा संग्रहालय

हाजीपुर की तरह महात्मागांधी संग्रहालय बनेगा। इसमें लाइब्रेरी, बड़ा हॉल आदि होगा। इसमें पुराने पुल के साथ नए पुल की विस्तृत जानकारी मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक बिहार में बनने वाले सभी पुल की जानकारी गैलरी में होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

5 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

5 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago