Bihar

बिहार के 9 IAS अधिकारी बदले गये, 6 SDO का भी हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 8 IAS Officer का ट्रांसफर कर दिया है। वहीं एक IAS को अधिकारी को अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलाना 3 अनुमंडल में नए अनुमंडल पदाधिकारी की भी पोस्टिंग हुई है।

राज्य सरकार की सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ़ इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। प्रदेश सरकार ने संजय कुमार सिंह (मुंगेर कमिश्नर) को भागलपुर कमिश्नरी की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिली है। वहीं IAS दया निधान पांडे को चकबंदी निदेशक (राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग) में बनाया गया है।

दीपक आनंद (अपर सचिव, कला संस्कृति विभाग) का तबादला कर उपभोक्ता निदेशक (खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग) की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं अनिल कुमार झा (कृषि संयुक्त सचिव) को राजस्व परिषद सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार (सहकारिता के संयुक्त सचिव) को मनरेगा आयुक्त की कमान मिली है।

IAS अधिकारी रूबी को निदेशक, कला संस्कृति विभाग की ज़िम्मेदारी मिली है। वहीं संजय कुमार सिंह (संयुक्त सचिव, कृषि विभाग) को संयुक्त सचिव (भवन निर्माण विभाग) की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अभय झा (सहकारिता संयुक्त सचिव) को प्रशासक (राज्य पथ परिवहन निगम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सन्नी सिंह (विशेष सचिव, परिवहन विभाग) राज्य पाठ्यपुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड के एमडी की ज़िम्मेदारी मिली है।

प्रदेश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा से 6 अधिकारियों को भी इधर से उधर किया है। इसमें 3 अनुमंडल SDO हटाये गए हैं। वहीं 3 अनुमंडल में नए SDO तैनात किए हैं। BSPC अधिकारी रोचना माद्री को SDO सिवान महाराजगंज, लतीफुर रहमान अंसारी को SDO किशनगंज और राकेश कुमार सिंह को SDO भभुआ मोहनिया की ज़िम्मेदारी दी गई है।

सत्येंद्र प्रसाद सिंह (SDO, भभुआ-मोहनिया) को OSD श्रम संसाधन विभाग की ज़िम्मेदारी मिली है। संजय कुमार सिंह (SDO, महाराजगंज, सीवान) को बांकीपुर अंचल (पटना नगर निगम) में कार्यपालक अधिकारी की ज़िम्मेदारी मिली है। इसके अलावा अमिताभ कुमार गुप्ता (SDO, किशनगंज) रक्सौल में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की कमान सौंपी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

21 मिनट ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

13 घंटे ago