Bihar

बिहार: ‘दीदी ये iPhone मेरे काम का नहीं, रख लो..’ जानिए युवती से छीना फोन लौटाने क्यों पहुंच गया शातिर झपटमार

बिहार में इन दिनों झपटमार गिरोह का आतंक है. सड़क पर चलते राहगीरों के पास से मोबाइल फोन व गले से सोने का चेन या हाथ से पर्स छीनकर भाग जाना इन गिरोह के सदस्यों का काम है. खासकर राजधानी पटना में ऐसे गिरोह काफी अधिक सक्रिय हैं. आए दिन ऐसी घटना सामने आती रहती है. लेकिन एक ताजा वाक्या ऐसा है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. पटना में एक युवती के हाथ से झपट्टा मारकर उसका आइफोन लेकर बदमाश फरार हो जाता है. लेकिन जब उससे आइफोन का लॉक नहीं खुला तो उसे वापस करने पहुंच गया.

पटना में मोबाइल झपटमार ने रीसिव किया फोन

राजीवनगर थाना क्षेत्र के आशियाना-दीघा रोड के पास उत्तराखंड की महिला कल्पना कुमारी से झपटमारों ने मोबाइल झपट लिया. मोबाइल झपटमारी की घटना उस वक्त हुई जब कल्पना जॉब से एजी कॉलोनी स्थित घर लौट रही थी. मोबाइल झपटमारी के बाद महिला ने तुरंत किसी अन्य शख्स के नंबर से फोन किया तो मोबाइल ऑन था. महिला का कई बार फोन आने लगा तो शातिर ने फोन उठाया और जब उसे महिला से बात हुई तो कहने लगा कि दीदी… आपका आइफोन है. ऑफ नहीं हो रहा है. यह मेरे किसी काम का नहीं है. यह कह शातिर ने एक दुकान के पास मोबाइल रख दिया और फरार हो गये.

दीदी.. दुकान के शटर के नीचे रख दे रहा हूं..

इसके बाद महिला बतायी गयी जगह पर पहुंची तो देखा की उसका आइफोन वहां रखा हुआ है. दरअसल हुआ यह कि मोबाइल झपटने के बाद शातिर उस मोबाइल को ऑफ करने लगा. उसने देखा कि मोबाइल तो आइफोन है. इस दौरान पीड़ित महिला का लगातार फोन आ रहा था. लाख प्रयास के बाद भी जब मोबाइल ऑफ नहीं हुआ तो शातिर ने फोन उठाया. फोन उठाते ही शातिर ने कहा कि दीदी…मैं आपका मोबाइल बंद दुकान के शटर के नीचे रख दे रहा हूं. आप आकर ले जाइये. इसके बाद महिला शातिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो देखा कि दुकान के शटर के पास उसका आइफोन रखा हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

12 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

13 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

13 घंटे ago