समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीननगर स्टेशन रोड में घर जा रही तीन बहनों के साथ शनिवार की रात मनचलों द्वारा छेड़खानी व मारपीट की गई। मारपीट की घटना का विरोध करने पर तीनों के साथ मारपीट की गई। वहीं साथ चल रहे लड़कियों के भाई की भी उन मनचलों ने पिटाई की।
दरअसल, मोहिउदीननगर रेलवे स्टेशन के समीप मिठाई की दुकान चलाने वाले राम प्रवेश साह के बच्चे भी दुकान पर रहकर दुकान चलाते है। शनिवार की रात उनके बच्चे दुकान बंद कर एक साथ घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में मनचले युवकों ने तीनों बहनों के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छेड़खानी का विरोध किए जाने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। वहीं भाई की भी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। घटना में चारों भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज मोहिउदीननगर पीएचसी में कराया गया। इसको लेकर पीड़िता ने मोहिउद्दीननगर थाना में कारवाई को लेकर आवेदन भी दिया है।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…