Bihar

बिहार 69वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जल्द करें अप्लाई

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से 69वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 से 9 अगस्त 2023 तक एक्सटेंड कर दी गई है। जो उम्मीदवार बिहार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं और अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं कर पाए हैं वे अब विलम्ब शुल्क के साथ 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त 2023 तक बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पूर्व में आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

BPSC 69th Prelims: कैसे करें आवेदन

बीपीएससी प्रीलिम एग्जामिनेशन में भाग लेने के लिए आपको एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए बिंदुओं को फॉलो कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नए पेज पर ONLINE REGISTRATION पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।\

BPSC 69वीं प्रारंभिक परीक्षा 2023 आवेदन लिंक

आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र भरने के साथ आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन शुल्क 600 रुपये एवं एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये तय किया गया है।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों से अगर कोई त्रुटि हो जाती है तो वे 9 अगस्त 2023 तक उसमें संशोधन भी कर सकते हैं।

BPSC 69th Prelims: कौन कर सकता है अप्लाई

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 20 वर्ष, 21 वर्ष एवं 22 तथा अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

2 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

9 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

10 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

11 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

18 घंटे ago