Bihar

बिहार: शादी करने लिए बना फर्जी दारोगा? वर्दी पहनकर ड्यूटी के दौरान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बिहार में एक फर्जी दारोगा पिछले कई दिनों से सावन मेले की सुरक्षा इंतजामों में तैनात था। सुल्तानगंज में पुलिस की वर्दी में फर्जी दारोगा बनकर ड्यूटी कर रहा था। फर्जी दारोगा की वर्दी पर डबल स्टार भी है। सभी को खूब रौब भी दिखाता था। इसके बारे में पड़ताल की गई तो मालूम हुआ कि शेखपुरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का निमी गांव का रहने वाला रोशन कुमार है। उस पर वर्दी की सनक क्यों सवार हुई? अब पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है।

जब असली और फर्जी दारोगा हुए आमने-सामने

सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर सुल्तानगंज में कांवरियों की काफी भीड़ थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जगह-जगह पुलिस टीम की तैनाती थी। वहीं, चौक बाजार पर दारोगा रोशन की ड्यूटी लगाई गई थी। दारोगा रोशन जब वहां ड्यूटी करने पहुंचे तो पहले से ही रोशन कुमार नाम का नेम प्लेट लगाए एक पुलिस वाला तैनात था। इसकी सूचना दारोगा रोशन ने अपने इंचार्ज को दी। ड्यूटी लगाने में हुई भूल की जानकारी दी तो इंचार्ज भी सोच में पड़ गए। फिर असली रोशन कुमार की ड्यूटी कहीं और शिफ्ट किए। इसके बाद फर्जी दारोगा की पोल खुलने लगी। जब उसे थाना ले जाया गया तो उसके बाद फर्जी दारोगा शक के घेरे में आ गया।

शुरुआती पूछताछ में असली वालों को घुमाता रहा फर्जी वाला

सुल्तानगंज पुलिस ने फर्जी दारोगा रोशन को जब थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि रोहतास जिला में उसकी स्थाई पोस्टिंग है। श्रावणी मेले में ड्यूटी पर यहां भेजा गया है। जब फर्जी दारोगा से कमान मांगा गया तो बताया कि जिला पुलिस लाइन में जमा कर दिया है। पुलिस को फर्जी होने का शक होते ही हिरासत में लेकर सत्यापन करना शुरू किया गया। फर्जी दारोगा के पास ऐसी कोई भी कागजात नहीं मिली, जिससे वो साबित हो कि वो असली पुलिसवाला है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो फर्जी दारोगा रोशन ने कबूल किया कि वो असली पुलिसवाला नहीं है।

‘लड़की वालों को दारोगा बताकर शादी भी की है’

फर्जी दारोगा रोशन ने बताया कि भागलपुर में किराए के मकान में रह कर दो माह से दारोगा का वर्दी पहन कर घूम रहा था। लड़की वालों को दारोगा बताकर शादी भी की है। लेकिन कहीं ना कहीं फर्जी दारोगा का मामला आने के बाद सुल्तानगंज के श्रावणी मेला की सुरक्षा की पोल खुल गई। पिछले दो महीने में कई बार वरीय पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले में सुरक्षा-व्यवस्था की जांच की। किसी की भी नजर फर्जी दारोगा पर नहीं पड़ी।

फर्जी दारोगा रोशन कुमार को भेजा गया जेल

वहीं, पूरे मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज में एक व्यक्ति जिसका नाम रोशन है, वो पुलिस की वर्दी पहने ड्यूटी पर तैनात था। उसकी गतिविधियां देखकर पूछताछ की गई तो पता चला कि वो फर्जी दारोगा है। वो दूसरी बार सुल्तानगंज में श्रावणी मेले के दौरान ड्यूटी करने पहुंचा था। जिसके बाद उसकी मोबाइल जब्त कर ली गई। अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वो यहां कब से रह रहा था और उसके मंसूबे क्या थे? फिलहाल फर्जी दारोगा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

4 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

11 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

17 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

18 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

19 घंटे ago