Bihar

पटना जंक्शन पर ट्रेनों में अभ्यर्थियों का कब्जा, जिनकी सीट वह खिड़की से घुसे, अफरा-तफरी का माहौल

शुक्रवार को एग्जाम खत्म करके लौट रहे छात्रों की भीड़ से पूरा पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन घिर गया. सबसे अधिक भीड़ 15658 ब्रम्हपुत्रा मेल, 03202 पटना डीडीयू मेमू स्पेशल, गया पैसेंजर व राज्यरानी एक्सप्रेस में देखने को मिली. वहीं ये ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर आयी तो भूसे की तरह अभ्यर्थी का हुजूम उसमें ठुंसता नजर आया. अन्य यात्री अंदर प्रवेश का इंतजार करते रहें. वहीं ब्रम्हपुत्रा मेल ट्रेन में मौजूद यात्री जिन्हें पटना उतरना था. उन्हें बाहर आने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी. यही हाल तीन बजे की बाद वाली ट्रेनों में देखने को मिली.

70 से 75 प्रतिशत रही उपस्थिति

दूसरे दिन भाषा विषय की परीक्षा हुई. यह प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के लिए अनिवार्य व क्वालीफाईंग है. इसमें 8.10 लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन उपस्थिति 70 से 75 प्रतिशत रही. इसके लिए सभी 38 जिलों में 860 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. भाषा विषय में 75 अंक हिंदी व 25 अंक अंग्रेजी से पूछे गये.

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक वालों की आज होगी परीक्षा

परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम रहेगी. अंदिन दिन माध्यमिक के लिए 63 हजार व उच्च माध्यमिक के लिए करीब 39 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. पहली पाली सामान्य अध्ययन एवं विषय वर्ग नौवीं से 10वीं के अभ्यर्थियों के लिए व दूसरी पाली में 11वीं से 12वीं के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य अध्ययन एवं विषय की परीक्षा होगी. पहली पाली 10 से 12 बजे तथा दूसरी पाली 3:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जायेगी. इसके लिए परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा. परीक्षा चार प्रमंडलों में पटना, भागलपुर, पूर्णिया व मुजफ्फरपुर में आयोजित किया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

7 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago