Bihar

पटना-हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन आज, महज 6:30 घंटे में पूरा होगा सफर

पटना से हावड़ा के बीच वंदे भारत का ट्रायल रन शनिवार को किया जाएगा। पटना से यह ट्रेन शनिवार सुबह आठ बजे खुलेगी और दोपहर ढाई बजे हावड़ा पहुंचेगी। जसीडीह और आसनसोल स्टेशन पर इन ट्रेन का ठहराव होगा। हावड़ा से पटना आने के क्रम में यह ट्रेन शाम 3.55 बजे खुलेगी और रात 10.35 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी। दानापुर डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने शनिवार को इस ट्रेन के पहले ट्रायल रन की पुष्टि की है।

शनिवार को ट्रेन की गति क्षमता, पटरियों की स्थिति, रास्ते के अवरोध की जांच की जाएगी। शनिवार को जोन व रेल मंडल के विशेषज्ञ अफसर भी इस ट्रेन में सवार होंगे और आने-जाने के दौरान इस ट्रायल रन के सभी पहलुओं पर नजर रखेंगे। ट्रायल रन की रिपोर्ट के आधार पर इसका समय तय किया जाएगा। हावड़ा ट्रेन 6.30 घंटे में पहुंचेगी, जबकि हावड़ा से पटना आने में छह घंटे 40 मिनट का समय लगेगा।

दो मिनट दो जगह रुकेगी यह ट्रेन 

ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन को बीच के दो स्टेशनों पर ठहराव मिला है। जसीडीह और आसनसोल स्टेशन पर ट्रायल रन के दौरान मात्र दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। हालांकि इस रूट पर ट्रेन का ठहराव सामान्य दिनों में कितना रहेगा, इसे लेकर अंतिम रूप से निर्णय लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

3 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

10 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

11 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

11 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

19 घंटे ago