समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7-8 अगस्त को वर्षा की सक्रियता में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती हैं। इस अवधि में गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण के जिलों के कुछ स्थानों पर वर्षापात 50 मिलीमीटर से अधिक होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 9 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री एवं न्यूनतम 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 10 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति से पूरवा हवा चल सकता है।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…