Bihar

बिहार के गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

‘ओएमजी 2’ की सक्सेस इंजॉय कर रहे पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। वह 99 साल के थे। उन्होंने पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली। पंकज त्रिपाठी पिता के बहुत करीब थे। पिता के जाने से वह बहुत दुख में हैं।

उनके पिता का निधन किसी बीमारी की वजह से हुआ है, या उम्र संबंधी, इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पंकज त्रिपाठी अपने गांव जाने के लिए निकल चुके हैं। परिवार ने आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने एक्टर के पिता के निधन की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पंकज त्रिपाठी के पिता अंतिम संस्कार 21 अगस्त को किया जाएगा।

बेटे पंकज त्रिपाठी के काम से अंजान थे पिता

पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के इलाके के रहने वाले हैं। जहां एक्टर करियर के कारण मुंबई में रह रहे हैं, वहीं पिता और मां गांव में ही रह रहे थे। ‘मैशेबल’ से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने एक बार बताया था कि उनके पिता को उनकी अचीवमेंट में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्हें यह तक नहीं पता है कि बेटा पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करता है।

एक ही बार मुंबई आए थे पंकज त्रिपाठी के पिता, कभी नहीं गए थिएटर

पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता सिर्फ एक ही बार मुंबई आए। उन्हें यहां के बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आती थीं। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता कभी भी किसी थिएटर में फिल्म देखने नहीं गए। घर पर भी वह तभी बेटे की फिल्में देखते थे, अगर कोई टीवी या कंप्यूटर पर दिखा देता था। कुछ समय पहले ही पंकज त्रिपाठी ने मां और पिता के लिए घर में टीवी लगवाया था।

पिता चाहते थे डॉक्टर बनें पंकज त्रिपाठी

वहीं 2018 में ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें। पिता की ख्वाहिश थी कि बेटा पढ़-लिखकर डॉक्टर बने। एक्टर ने कहा था कि वह बिहार के गोपालगंज स्थित जिस इलाके से आते हैं, वहां लोग बस दो ही प्रोफेशन जानते हैं- एक तो डॉक्टर और दूसरा इंजीनियर। हालांकि पंकज त्रिपाठी एक्टर बन गए, और उन्हें मां और पिताजी का खूब सपोर्ट मिला। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि बस उनके पिता को यही चिंता सताती रहती थी कि बेटा रोजी-रोटी कमा पाएगा या नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

3 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

3 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

4 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

4 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

5 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

8 घंटे ago