Samastipur

नंद किशोर यादव ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को हथियार समेत दबोचा, पशु तस्करों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव हत्याकांड में जिला SIT की टीम चिन्हित बदमाशों में से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से हत्या के दौरान प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शान बिगहा के विकास कुमार, गराई बिगहा के मो. रईस, भवानी बिगहा के धनंजय यादव व खुशबूपुर थाना निवासी रवि कुमार के रूप में की गई है।

घटना स्थल शहवाजपुर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान SP विनय तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार चारों बदमाशों को अब जेल भेजा जा रहा है। जबकि इस घटना में फरार अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए SIT राज्य व राज्य के बाहर लगातार छापेमारी कर रही है। फरार छह बदमाशों में चार काफी कुख्यात हैं। सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। SP ने बताया कि बरामद हथियार को फोरेंसिक लैब में जांच कराई जाएगी। ताकि अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

चोरी गई पशु का दो तरह का करते थे उपयोग :

एसपी ने बताया कि नालंदा के रहने वाले इन चोरों को संगठित गिरोह है। जिसमें 25-30 लोग हैं। जिसके पास वाहन के साथ ही हथियार भी है। ये लोग चोरी किए गए पशु को दो तरह से खपाते थे। जो पशु दूधारू नहीं होते थे। उसे कसाय बाजार कटाने के लिए भेज देते थे। वहीं जो पशु दूधारू होती उसे विभिन्न एजेंट के माध्यम से बेचने का काम करते थे। गिरोह के सदस्य अलग-अलग तरीके से कार्य को अंजाम देते थे। एसपी ने बताया कि पशु कहां काटे और बेचे जाते थे पूरी जानकारी मिल गई है। पूरे रैकेट की गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाने की मदद ली जाएगी।

15 अगस्त के तड़के करीब 3 बजे हुई थी हत्या

बता दें कि विगत 15 अगस्त के तड़के करीब 2 बजकर 50 मिनट के करीब उजियारपुर थाने के शहबाजपुर गांव के पास पशु तस्करों ने छापेमारी के दौरान मोहनपुर ओपी प्रभारी नंद किशोर यादव को गोली मार दी थी। बाद में उपचार के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

सात दिनों के अंदर शहीद दारोगा के परिजन को मिलेगा सभी लाभ :

एसपी ने बताया कि शहीद दारोगा नंदकिशोर यादव के परिजनों को सभी प्रकार के सरकारी लाभ 10 दिनों के अंदर दिलाने के लिए अलग से SIT बनाया गया था। SIT ने सभी कागजी कार्य पूरा कर लिया है। एक सप्ताह के अंदर सभी लाभ प्रदान कर दिए जाएगा। जिनमें मृतक के आश्रित को सरकार द्वारा दस लाख रुपए के साथ ही अन्य लाभ तथा मृतक की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी शामिल है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

13 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

21 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago