Bihar

‘नई टेक्नोलॉजी 100 साल में धरती खत्म कर देगी’: बिहार म्यूजियम बिनाले में नीतीश बोले- हम तो 73 साल के हो चुके हैं…लेकिन चाहते हैं आने वाली पीढ़ी सब देखे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार म्यूजियम बिनाले का उद्घघाटन किया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कला–संस्कृति विभाग के मंत्री जितेंद्र राय, वित्त मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बिहार म्यूजियम बिनाले के कार्यक्रम के दौरान बिहार म्यूजियम मैग्जीन का भी विमोचन किया गया।

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार म्यूजियम बन रहा था तो कुछ लोग खिलाफ हो गए थे। कहा गया कि पटना म्यूजियम है तो क्यों बिहार म्यूजियम बना रहे हैं। लेकिन म्यूजियम बनने लगा तो बाद में उन्होंने इसका नामकरण किया बिहार म्यूजियम। उन्होंने कहा कि हम तो 73 साल के हो गए हैं, जाने वाले हैं, लेकिन चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी सब देखे।

नई टेक्नोलॉजी धरती खत्म कर देगी

100 साल बाद पृथ्वी का विनाश हो जाएगा। इसलिए बिहार म्यूजियम को अच्छे तरीके से बनाया गया है और हम कहते हैं कि अक्सर पेपर का इस्तेमाल किया जाए क्योंकि टेक्नोलॉजी तो पृथ्वी के नाश होने के साथ खत्म हो जाएगी। हम तो खुद 73 साल के हो गए हैं ज्यादा समय नहीं। आगे आने वाली जनरेशन के लिए इन सब चीज को बचा कर रखना है।

‘हिन्दी को खत्म किया जा रहा है’

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने शुरू से ही स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी चीज के बारे में एक तरफ हिंदी में लिखा जाए दूसरी तरफ इंग्लिश में। ताकि जो बिहार के लोग हैं वह हिंदी समझ सकें और बाहर के लोग अंग्रेजी पढ़ कर उस चीज को समझ सकें। लोग यहां पर हिंदी को खत्म कर रहे हैं। जब आप म्यूजियम में घूमिएगा आपको लगेगा कि क्या चीज है म्यूजियम में। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भारत में ऐसा कहीं इंटरनेशनल म्यूजियम नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

3 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

10 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

10 घंटे ago