Bihar

बोरा के बाद अब कबाड़ भी बेचेंगे बिहार के गुरुजी..! शिक्षा विभाग ने जारी किया नया फरमान

बिहार का शिक्षा विभाग लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के बाद अब जिलों के शिक्षा पदाधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं और अब उनके स्तर से भी शिक्षकों को वैसे आदेश जारी किए जा रहे हैं जिसको जानकर हर कोई हैरान है। शिक्षा विभाग के नए आदेश के मुताबिक अब शिक्षक बोरा के साथ साथ स्कूल के कबाड़ को भी बेचने का काम करेंगे। बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद लोग पूछ रहे हैं कि ये शिक्षक हैं या कबाड़ी वाले?

दरअसल, पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने बिहार के सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों को बड़ा टास्क दिया था। शिक्षा विभाग के निदेशक मिथिलेश मिश्रा ने सभी जिलों को पत्र लिखकर मिड डे मील का बोरा बेचने का टास्क दिया था। शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर सभी हेडमास्टर को कहा गया था मिड डे मील के चावल का खाली बोरा पहले 10 रुपए में बेचा जाता था लेकिन बोरे की कीमत बढ़ गई है ऐसे में अब 20 रूपये प्रति बोरा के हिसाब से बोरा बेचना होगा। शिक्षा विभाग के इस आदेश को लेकर सरकार की खूब फजीहत भी हुई।

अब बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पवन कुमार ने जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के प्रभारी प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापक को आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग बिहार पटना द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में विद्यालय के कबाड़ को अविलंब बेचकर प्राप्त राशि को स्कूल के जीबीओ खाते में जमा करें तथा प्राप्त राशि को VC के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जानकारी दें’।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago