पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह इंडिगो फ्लाइट का इंजन उड़ान भरते ही बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक फ्लाइट आसमान में रही। पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट पटना से दिल्ली के लिए सुबह 8:40 में उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 181 पैसेंजर्स और 8 क्रू मेंबर सवार थे।
पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से बताया गया है कि इंडिगो की उड़ान 2433 पटना-दिल्ली के टेकऑफ के 3 मिनट बाद एक इंजन के निष्क्रिय होने की सूचना मिली। फ्लाइट की 9.11 पटना एयरपोर्ट पर सेल्फ लैंडिंग कराई गई। पायलट के अनुसार किसी और सहायता की आवश्यकता नहीं है। हवाईअड्डे पर सभी परिचालन सामान्य है।
फ्लाइट में तेज आवाज आ रही थी
फ्लाइट में पटना के सिमेज कॉलेज के मालिक नीरज अग्रवाल भी थे। उन्होंने अपने अनुभव को फेसबुक इसका जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि इंडिगो की दिल्ली जा रही फ्लाइट में आधे घंटे की उड़ान के बाद पायलट ने कहा कि वापस पटना लौटना होगा। सभी एयर होस्टेजस तेजी से आईं और अनाउंस किया कि आगे की सीट पकड़ कर अपना सिर आगे वाली सीट पर हांथो के बीच टिका लीजिएगा। फ्लाइट में बहुत तेज आवाजें आ रही थीं। बार-बार डर महसूस हो रहा था।
15 मिनट तक प्लेन में तनाव था, एयर ब्रेक्स पूरे खुले हुए थे। बहुत तेज़ इंजन की आवाजें आ रही थीं। लैंडिंग आसान नहीं हुई, लेकिन पायलट ने बहुत समझदारी से इंजन की गड़बड़ी आने पर भी फ्लाइट को संभाला। अब दूसरी फ्लाइट आएगी, जो 11.30 बजे जाएगी, ऐसा बताया जा रहा है। संकट मोचक ने बचाया… लैंडिंग होते ही मेरे मुंह से जोर जयकारा निकला, पूरे प्लेन में जयघोष हुआ
यात्री हंगामा करने लगे
इंडिगो की फ्लाइट ( 6E 2433) उड़ान भरते ही इंजन में खराबी हो गई। इसके कुछ मिनट बाद ही फ्लाइट को वापस पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने के बाद यात्री लगातार हंगामा कर रहे हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…