लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में सोमवार को लोजपा (रामविलास) प्रमुख और सांसद चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा है कि हिम्मत है तो बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। चिराग ने कहा कि इन्हें बिहार की जनता नकार चुकी है, इसलिए ये लोग बाहर जगह तलाश रहे हैं।
इंडिया गठबंधन में संयोजक बनाने को लेकर नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी कोई इच्छा नहीं है। इस पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का ही कुछ नहीं बनने वाला है। इंडिया का जो तथाकथित गठबंधन है, इसमें उन्होंने हमारे देश का नाम अपनी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है। जिस गठबंधन की नीति नहीं उस गठबंधन को जनता स्वीकार नहीं करेगी।
चिराग पासवान ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सात निश्चय योजना राज्य का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। विजन के नाम पर मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना चलाई, लेकिन बिहार का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। वहीं शिक्षक बहाली को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार कन्फ्यूज है। कभी बीटीईटी तो कभी एसटीईटी तो कभी बीपीएससी, सरकार को ही नहीं पता है कि कैसे बहाली करनी है।
16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होगी. बिहार की 5 सीटों के लिए…
बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो…
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…
समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…