Bihar

बिहार: प्रेमी से शादी के लिये कलयुगी मां ने किया बेटी का सौदा; ढाई लाख में एक कारोबारी के हाथों बेचा

पति के निधन के बाद प्रेमी के चक्कर में पड़ी मां ने अपनी बेटी का सौदा ढाई लाख में कर दिया। प्रेमी की शर्त थी कि वो उसे तो अपना लेगा लेकिन उसके बच्चों को अपना नहीं सकेगा। इसी चक्कर में मां ने अपनी बेटी का सौदा ढाई लाख में किया और बच्चे को हॉस्टल में ही छोड़ दिया।

कारोबारी को बेच दी बेटी

रांची की रहने वाली महिला ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाले एक कारोबारी से कर दिया। 35 साल के कारोबारी ने नाबालिग को खरीद लिया सौदा करने के बाद मां ने अपने प्रेमी से शादी कर ली और दिल्ली शिफ्ट हो गयी। मां अपने बेटे के हॉस्टल का खर्च भी नहीं दे रही थी।

पुलिस ने बच्ची को किया बरामद

इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने बच्ची को बरामद कर कर लिया है और इस सौदे में अहम भूमिका निभाने वाले दंपति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब दिल्ली में रह रही बच्ची की मां और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। इस सौदे में प्रेमी की भी अहम भूमिका है। मां ने अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ घर बसा लिया जबकि हॉस्टल में रह रहे बेटे को भी पैसे नहीं भेजती थी।

बच्ची के पिता का निधन, मां ने प्रेमी संग रचा ली शादी

बच्ची के पिता काम के सिलसिले में परिवार संग मुजफ्फरपुर गोबरसही इलाके में रहते थे। दो साल पहले ही उनका निधन हो गया और मां परिवार नहीं संभाल पाई और किसी पुरुष के चक्कर में पड़कर अपनी बेटी का सौदा भी कर दिया। मां ने बेटी को एक महिला व उसके पति के सहयोग से प्रेमी के साथ मिलकर ढाई लाख में बेच दिया।

कैसे हुआ मामले का खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके बेटे के हॉस्टल का खर्च अचानक आना बंद हो गया। हॉस्टल संचालक ने परिवार को सूचना दी। बच्ची के दादा और चाची ने जब बच्ची की तलाश की तो उसके ना होने की जानकारी मिली। इस मामले में लड़की के दादा और चाचा ने जीरो एफआईआर दर्ज कराया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

6 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

13 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

20 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

21 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

21 घंटे ago