Samastipur

समस्तीपुर: शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बीती रात घर से शौच के लिए बाहर निकली नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज की है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पीड़ित लड़की की मां का बताना है की वह घर से शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी तीन की संख्या में पूर्व से घात लगाए लड़कों द्वारा उसे खेत की ओर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद इसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस द्वारा लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सदर DSP संजय कुमार पांडेय का बताना है कि चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव से सामुहिक दुष्कर्म के घटना की सूचना मिली है। जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल पर जाकर जांच की तथा पीड़िता से पूछताछ की। इस पूरे मामले में पुलिस FIR दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। इस क्रम में घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी मिलें हैं और उसके आधार पर जांच करके आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

13 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

19 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

20 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

20 घंटे ago