Bihar

‘जो दारू से बैन हटायेगा उसे ही अपना वोट दें..’, जीतनराम मांझी ने की वोटरों से अपील

जो दारू, ताड़ी और बालू पर लगे प्रतिबंध को हटाएगा, उसे ही अब वोट देना। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का। मांझी सोमवार को अपनी विधानसभा के दौरे पर थे। पतेड़ मंगरावां गांव में उन्होंने महादलित समाज से अपील करते हुए ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में दारू बैन होने के बाद अगर किसी का सबसे ज्यादा शोषण हो रहा तो वह महादलित समाज है।

दरअसल, जीतनराम मांझी वजीरगंज प्रखंड के पतेड़ मंगरावां गांव के महादलित टोले में लोगों से मिलने पहुंचे थे। लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि बीते दिनों दारू के नाम पर आबकारी और पुलिस ने गांव के लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा है।

पुलिस की मारपीट से दर्जनों महिला, पुरुष और बच्चे घायल हैं। यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री के सामने एक-एक कर सभी घायलों ने अपना दर्द सुनाया।

लोगों की पीड़ा सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने खुले मंच से अपील करते हुए कहा कि जो सरकार बालू , दारू और ताड़ी शुरू करने को कहे उसी को वोट देना है। उनकी यह बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मांझी ने महादलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एकजुट करने की बात कही। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर हम पार्टी के सभी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। आज पूरे बिहार में शराबबंदी के नाम पर गरीब लोगों को पुलिस प्रशासन तबाह कर रही है।

माफियाओं से साठगांठ कर पुलिस माफियाओं को छोड़ रही है। गरीब-गुरबा परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें जेल भेज रही है। महादलित टोले के दर्जनों लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री लिखित आवेदन भी दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago