बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी गोपालगंज के दौरे पर हैं. वे यहां अपने गांव फुलवरिया पहुंचे हैं. लालू और राबड़ी ने गोपालगंज में थावे मंदिर के भी दर्शन किए. इस दौरान हथुआ डीएसपी लालू यादव के लिए छाता लेकर चलते दिखे. इस फोटो पर सियासी बवाल मच गया है. बीजेपी ने इसे लेकर नीतीश सरकार को भी घेरा है.
बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”लालू जब मुख्यमंत्री थे, तब IAS अधिकारी उनका थूकदान उठाया करते थे, अब तो गनीमत है कि एस डी पी ओ साहब लालू के लिये छाता उठाकर चल रहे हैं. नीतीश जी का यही सुशासन है? नीतीश जी ऐसे एसडीपीओ पर कोई कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएंगे.”
6 साल बाद पैतृक घर पहुंचे लालू यादव
लालू यादव और राबड़ी देवी करीब छह साल बाद अपने पैतृक घर गोपालगंज पंहुचे हैं. लालू अपने इस दौरे पर अपनी ससुराल सेलार कला भी जाएंगे. राजद सुप्रीमो के लंबे अरसे बाद ससुराल जाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी काफी लंबे अरसे बाद अपने मायके जा रही हैं.
वही लंबे समय बाद गोपालगंज पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को अपने पुराने मित्रों को खोने का मलाल भी है. लालू प्रसाद ने मायूस होकर कहा कि कुछ ऐसे पुराने मित्र हैं, जो स्वर्गवासी हो चुके हैं, जो बचे हैं, उनसे मुलाकात होगी और पुरानी बातें भी होंगी. लालू ने कहा, हम ससुराल भी जाएंगे, वहां भी मंदिर है, राबड़ी देवी जी का बनाया घाट है, घर है, ससुराल है. हम सब जगह जाएंगे.
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…