Bihar

बिहार BJP महिला विधायक की ‘आपत्तिजनक तस्वीरें’ सोशल मीडिया पर वायरल, MLA ने फोटो को बताया एडिटेड

बिहार भाजपा की महिला विधायक रश्मि वर्मा की कुछ कथित आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें वो एक शख्स के साथ दिख रही हैं। रश्मि वर्मा पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज विधानसभा से विधायक हैं।

मामले में रश्मि वर्मा ने कहा है कि उन्हें भी तस्वीरें वायरल होने की जानकारी सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से मिली है। यह तस्वीरें एडिटेड हैं और मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह की तस्वीर वायरल की जा रही है। मैं साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराने जा रही हूं। पुलिस को भी इसकी जानकारी दूंगी।

इसके बाद देर शाम आर्थिक अपराध इकाई की साइबर सेल में विधायक ने लिखित शिकायत कराई है। इसके आधार पर मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहा महिला विधायक ने

विधायक के साथ जो शख्स तस्वीर में है, उसका नाम संजय सारंगपुरी है। महिला विधायक का कहना है कि संजय 2 साल पहले तक उनके साथ काम करता था। अब वो उनके साथ नहीं है। हां, विवाद चलता रहता है, लेकिन कोई खुद को थोड़े ही बदनाम करेगा।

भाजपा विधायक ने कहा कि कोई भी किसी की फोटो एडिट करके कहीं भी डाल सकता है। मैं अभी पटना में हूं। उन्होंने कहा कि जिसके साथ मेरी तस्वीर है, उसको भी कहा है कि देखिए क्या मामला है। वो भी साइबर सेल में कंप्लेन करेंगे।

किसी ने वीडियो एडिट कर वायरल किया- संजय सारंगपुरी

विधायक के साथ दिख रहे शख्स संजय सारंगपुर ने भी कहा कि यह सब बेबुनियाद है। फोटो को किसी ने एडिट किया और छेड़छाड़ करके वायरल कर दिया है। हम जनता दल यूनाइटेड में रह चुके हैं। अभी थोड़ा बीमार चल रहे हैं, इसलिए किसी पोस्ट पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विधायक के साथ मेरा दोस्ताना संबंध रहा है। इसलिए ही उनके यहां आना-जाना था।

संजय सारंगपुरी मोतिहारी के अगरवा थाना इलाके के रहनेवाले हैं। वह जदयू से जुड़े रहे हैं। ठेकेदारी का काम भी करते हैं। हाल में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। इसके बाद से ही वे बेड रेस्ट पर हैं।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

4 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

4 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

5 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

13 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

22 घंटे ago