बिहार की गोपालगंज पुलिस ने कौशल विकास केंद्र से चोरी किए गए 21 लैपटॉप का सफल उद्वेदन कर लिया है। इसके साथ ही सभी लैपटॉप के साथ चार्जर और चोरी करने के लिए इस्तेमाल किये गए हथियार को भी जब्त किया है। यह कार्रवाई हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी के द्वारा की गई है। इस चोर गिरोह के चार शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसपी स्वर्ण प्रभात में बताया कि 09 जुलाई को कटेया के चक्रपान कौशल विकास केंद्र का ताला तोड़कर 21 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की चोरी कर ली गई थी। चोरी की वारदात के बाद हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी के द्वारा अब इस चोरी कांड का खुलासा कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि चोरों का मुख्य सरगना रंजीत कुमार शर्मा है। वह कटेया का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि रंजीत कुमार शर्मा के घर में बहन की शादी थी। शादी के दौरान उसे पैसे कम पड़ गए तो उसने अपने चार दोस्तों को मिलकर चक्रपानी स्थित कौशल विकास केंद्र से 21 लैपटॉप की चोरी कर ली। एसपी ने कहा कि चार चोरों में तीन गोपालगंज के कटेया के रहने वाले हैं। जबकि एक यूपी के कुशीनगर का रहने वाला है।
एसपी ने बताया कि रंजीत कुमार शर्मा ही इस चोरी कांड का मुख्य सरगना है और उसके द्वारा ही बहन की शादी में पैसे की तंगी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरी किए गए सभी 21 लैपटॉप के साथ चार्जर और चोरी में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि अभी तक गिरफ्तार किए गए किसी भी चोर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए चोरों की आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…
समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…
समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…
समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…
समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) में…