समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को कहा डांसर, बोले- हनीमून मनाकर लौट आए; इन्हें डांस पार्टी में भर्ती हो जाना चाहिए

उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण प्रणाली और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

राहुल के लद्दाख दौरे का जिक्र करते हुए चौबे ने कहा कि कल डांस कर रहे थे। डांस करके और हनीमून मनाकर लौट आएं। वह डांसर हैं। डांस पार्टी में भर्ती हो जाएं।

IMG 20220723 WA0098

उन्होंने कहा कि इससे अधिक वे कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने बक्सर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता को ‘पप्पू’ कहकर संबोधित किया और कहा कि उन्हें देश पर भरोसा नहीं है, प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है।

उन्हें अपनी प्राइवेट कंपनी, मम्मी और इटालियन कंपनी पर अधिक भरोसा है। उन्हें कान खोलकर सुन लेना चाहिए। हर भारतवासी अपनी भूमि के लिए जान दे सकता है, लेकिन अपना जमीर नहीं दे सकता है।

15 August1 page 0001 1IMG 20230604 105636 460

केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

सरकारी व निजी क्षेत्र में मौके तेजी से बढ़े हैं। साथ ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में शुरू की गई कौशल विकास की योजनाएं आज मील का पत्थर बन गया है।

IMG 20230728 WA0094 01

केंद्र सरकार हर हाथ को हुनरमंद बना रही है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री चौबे बक्सर के एमपी हाई स्कूल में उनके प्रयास से लगे सांसद रोजगार मेले में उपस्थित युवाओं व अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के प्रयास से बड़ी संख्या में युवा उधमिता की ओर बढ़ रहे हैं। आज दुनिया में भारत स्टार्ट का हब बन गया है।

IMG 20230701 WA0080IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01