बिहार के सबसे बड़े बापू परीक्षा परिसर का बुधवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्धाटन करेंगे। इस परीक्षा भवन में एक साथ 16 हजार से अधिक परीक्षार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे। प्रदेश में पहली बार इतना बड़ा परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा परिसर में मैट्रिक, इंटर के अलावा प्रतियोगी परीक्षाएं ली जाएंगी।
पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर पांच एकड़ में फैला है। वर्ष 2019 में जब परीक्षा भवन के लिए निर्माण कार्य शुरू हुआ था तब इसमें तीन बड़े टावर बनाने की योजना थी। इसके तहत ब्लॉक ए, ब्लॉक बी और ब्लॉक सी शामिल था। ब्लॉक सी में जमीन को लेकर विवाद हो गया और मामला न्यायालय में चला गया। इसीलिए दो ब्लॉक बनाए गए हैं। दोनों ब्लॉक के टावर पांच मंजिला हैं।
सेंसर से जलेंगी और बुझेंगी लाइटें
परीक्षा भवन में अत्याधुनिक सेंसर लाइट लगाई गई है। हॉल में या फिर किसी कमरे में जैसे ही कोई आएगा लाइट ऑन हो जाएगी। किसी के नहीं रहने पर लाइट खुद से ऑफ हो जाएंगी। इस नई व्यवस्था से बिजली की बर्बादी रुकेगी। दोनों टावर में सभी तलों पर आने-जाने के लिए एक्सीलेटर भी लगाए गए हैं।
ऊपर से दो तल पर 13 हजार 48 ऑफलाइन व 3584 परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं। यानी एक साथ हॉल में 16 हजार 632 छात्र परीक्षा दे सकेंगे। भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 20 हजार कर दी जाएगी। प्रदेश में अभी नौ प्रमंडलों में पांच-पांच हजार क्षमता वाले क्षेत्रीय कार्यालय सह परीक्षा भवन बनाए गए हैैं। पटना में कर्मचारियों के लिए 12 फ्लैट भी बनाए गए हैं।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…