बिहार में एक भ्रष्ट पदाधिकारी रंगे हाथ निगरानी के हत्थे चढ़ गया। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी सीओ पंकज कुमार को निगरानी ने शुक्रवार की तड़के सुबह पांच बजे 40 हजार घुस लेते गिरफ्तार कर लिया। कुढ़नी अंचल स्थित गेट से उसे रुपये लेते गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए उसने रिश्वत की मांग की थी। निगरानी की टीम उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है।
मामला लोक शिकायत निवारण में भी चल रहा
बताया गया है कि कुढ़नी पंचायत के मनकौली निवासी अधिवक्ता मिथिलेश राय की कुढ़नी स्टेशन के समीप जमीन है। जिसपर कई साल से अतिक्रमण है। इसको अतिक्रमण हटाने को लेकर डीसीएलआर पश्चिमी कोर्ट से भी आदेश जारी हो चुका था। मामला लोक शिकायत निवारण में भी चल रहा था। डीएम ने सुनवाई के दौरान अधिवक्ता और सीओ को बुलाया था। उन्होंने सीओ को 2 सितंबर तक जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा था। इसके बाद भी वे घुस में 40 हजार मांग रहे थे।
बुधवार को निगरानी में कराई थी एफआईआर
अधिवक्ता मिथिलेश राय ने बीते बुधवार को पटना निगरानी में सीओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। निगरानी ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। जांच में मामला सही मिलने पर सीओ की गिरफ्तारी की योजना बनी। शुक्रवार की सुबह सीओ मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रखंड मुख्यालय के गेट के समीप सीओ खड़े थे। वहीं पर मिथिलेश को रुपये लेकर बुलाया था। यहां पर वह रुपये ले रहे थे। इस बीच निगरानी की टीम ने सीओ को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी की टीम सीओ को गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…