Bihar

26 दिनों बाद विभाग में पहुंचें शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, निजी सचिव भी थे साथ; केके पाठक के साथ विवाद के बाद नहीं गए थे ऑफिस

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर 26 दिनों बाद मंगलवार को विभाग में आए। शाम को साढ़े पांच बजे के बाद वह विभाग के अपने कक्ष में आए। उनके साथ उनके आप्त सचिव (बाह्य) केएन यादव भी पहुंचे थे। मालूम हो कि पांच जुलाई को विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने मंत्री के आप्त सचिव केएन यादव को उनके पीत पत्र के बदले पत्र लिखा था। इस पत्र के माध्यम से केएन यादव के विभाग में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से ही शिक्षा मंत्री भी विभाग नहीं आ रहे थे। हालांकि इस दौरान विभागीय फाइलों का निष्पादन मंत्री अपने आवास पर से कर रहे थे।

इसके पहले केएन यादव ने केके पाठक समेत अन्य पदाधिकारियों को पीतपत्र लिखा था और विभाग के कार्यकलापों पर आपत्ति जतायी थी। इस संबंध में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग में आकर उन्होंने कई फाइलों का निष्पादन किया। बता दें शिक्षा मंत्री और केके पाठक के विवाद के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने चंद्रशेखर को 6 जुलाई को सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए भेजा था। बताया गया कि नीतीश कुमार के हस्तक्षेप के बाद भी शिक्षा मंत्री व केके पाठक के बीच तनातनी जारी रही।

वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री के विभाग नहीं आने के बीच केके पाठक ने ताबड़तोड़ कई आदेश जारी कर दिए। मसलन, बिहार के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्कूल अवधि (सुबह नौ से शाम चार बजे तक) में कोचिंग संस्थान न चले, यह सुनिश्चित कराएं। केके पाठक ने इस बाबत सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा। एक अन्य आदेश में 15 अगस्त के बाद अगर सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 50 फ़ीसदी भौतिक रूप में नहीं हुई तो संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

9 मिनट ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

5 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

9 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

12 घंटे ago