समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: 2 साल के बच्चे को सेतु पर छोड़कर गंगा में कूदी महिला, एक घंटे बाद मिली लाश

बिहार के मुंगेर में 21 वर्षीय महिला ने अपने दो साल के बच्चे को पुल पर छोड़कर आत्महत्या की नीयत से श्री कृष्णा सेतु पुल से गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में डूबते हुए महिला का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि जब इस बात की जानकारी स्थानीय मुफस्सिल पुलिस को लगी तब उनके द्वारा गोताखोर टीम को बुलाकर महिला का रेस्क्यू करवाया गया।

लगभग 1 घंटे बाद दियारा क्षेत्र से गंगा में बह रही महिला को गोताखोर टीम ने बरामद किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसके दो वर्षीय बच्चे को पुलिस अपने पास सुरक्षित रखा है। पुलिस उसके परिजनों की खोजबीन में लगी हुई है। महिला के शव की परिजनों के आने और पहचान हो जाने के बाद पोस्टमार्टम कराई जाएगी।

IMG 20220723 WA0098

श्रीकृष्ण सेतु पर मरम्मती कार्य कर रहे मजदूर प्रत्यक्षदर्शी निरंजन कुमार ने बताया कि हम लोग पुल पर कार्य कर रहे थे। देखा कि एक महिला आई अपने दो साल के बच्चे को पुल पर रखकर गंगा में कूद गई।

15 August1 page 0001 1IMG 20230604 105636 460

मजदूर ने बताया कि महिला को पहले कुछ लोगों ने समझाने की कोशिश की। इस दौरान उसे काफी मान मनोबल की गई, लेकिन महिला नहीं मानी और अपने बच्चों को छोड़कर गंगा में छलांग लगा दी। महिला ने आत्महत्या करने से पहले ना तो अपना नाम बताया और ना ही स्थाई पता बताया।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

गोताखोर सुप्रशांत कुमार ने बताया कि मुझे थाना से जानकारी मिली कि पुल पर एक महिला गंगा में कूद गई है। उसे खोजने के लिए हम लोग आए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक जानकारी मिली है कि जो महिला गंगा में कूदी है, वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र का ही रहने वाली है, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

IMG 20230701 WA0080

पुल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि महिला ने गंगा में कूदने से पहले बताया कि वह पारिवारिक कलह से तंग आकर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहा है। महिला का पति परदेश में रहकर मजदूरी करता है। घटना के बाद पुलिस महिला की पहचान करने में लगी हुई है।

IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01