Bihar

बिहार: न हवाई टिकट, न वीजा, 50 युवकों को भेज दिया एयरपोर्ट, फिर ऐसे हुआ 50 लाख की ठगी का खुलासा

बिहार में बेरोजगार युवकों को नौकरी का झांसा देकर उनके साथ 50 लाख रूपए ठगी करने का मामला सामने आया है. पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्लेसमेंट एजेंसी ने कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर जालसाजी की गई है. नौकरी के साथ ही युवाओं से वीजा दिलाने के लिए रुपए लिए गए. बदमाशों ने युवाओं को फर्जी वीजा देकर यात्रा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया. फर्जी वीजा के साथ पीड़ित आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंच गए. एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद इन्हें जानकारी मिली कि इनका वीजा फर्जी है. दिल्ली से पटना लौटने के बाद इन्होंने फर्जीवाड़ा की शिकायत दर्ज कराई हैं.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

शिकायत मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. थानेदार संजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है. पुलिस छानबीन कर रही है. एजेंसी संचालक और मामले में संलिप्त लोगों की जांच की जा रही है. एसपी वर्मा रोड में एक कंपनी चलाई जा रही थी. यहां प्लेसमेंट एजेंसी का कार्यालय था. इस एजेंसी की ओर से ही नौकरी के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी हुआ था. इसके जरिए नौकरी देने का दावा किया गया था. इसमें तकनीशियन, इलेक्ट्रिकल, हेल्पर, फीडर, प्लंबर जैसे पदों पर नौकरी दिलाने का दावा किया गया था. पहर महीने अच्छी सैलरी देने की भी बात कही गई थी.

फर्जी वीजा के साथ भेजा दिल्ली एयरपोर्ट

विज्ञापन देखकर कई युवा फर्जीवाड़े के झांसे में आ गए. इन्होंने नौकरी के लिए आवेदन भी किया. इसके बाद इन्हें पासपोर्ट के साथ कार्यालय में बुलाया गया. करीबन 24 युवकों से हवाई टिकट और चरित्र प्रमाण पत्र के बदले अच्छी रकम ली गई. वहीं, इसके साथ ही वीजा के नाम पर इनसे 40 से 45 हजार रुपए लिए गए थे. लेकिन, इनके साथ धोखा हुआ. इन्हें फर्जी वीजा दे दिया गया. इनसे रुपये लेकर प्लेसमेंट संचालक ने फर्जी वीजा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट भेजा है. इन्हें बताया गया कि इनका कुवैत के लिए हवाई टिकट करा दिया गया है. एयरपोर्ट पर वीजा लेकर यह जाएंगे तो फिर आसानी से कुवैत पहुंच जाएंगे. लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. एयरपोर्ट पहुंचने पर इन्हें अपने साथ हुए फर्जीवाड़े का पता चला.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

इन्हें यह भी कहा गया था कि दिल्ली पहुंचने पर इन्हें संबंधित विमानन कंपनी के काउंटर से टिकट मिल जाएगा. वहां पहुंचने पर इन्हें पता चला कि इनका कोई टिकट नहीं बनाया गया है. साथ ही वीजा भी फर्जी ही है. ठगी का पता चलने के बाद सभी पीड़ितों के होश उड़ गए. दिल्ली में इन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आगे किया जाए. इसके बाद सभी पटना पहुंचे और पटना पहुंचने के बाद पुलिस से मामले की शिकायत की. फिलहाल, एजेंसी के कार्यालय में ताला लटका हुआ है. वहीं, फोन करने पर सभी बदमाशों का नंबर बंद आया. नंबर बंद आने के बाद ही पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचे. जानकारी के अनुसार इससे पहले भी यहां थाने में इस प्रकार के कई मामले दर्ज हुए है. फिलहाल, किसी को भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है. लेकिन, मामले की जांच जारी है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

ठगी की घटनाओं में हुआ इजाफा

वहीं, इधर राजधानी में स्थित दानापुर में पीड़ित गिरीश ठाकुर के खाते से रुपयों की निकासी की गई है. बदमाशों ने तीन बार करके 69999 रुपयों की निकासी कर ली. इस बात की जानकारी उन्हें मोबाइल पर आए मैसेज के बाद मिली. इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. एटीएम मशीन से पैसे निकालने के दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया था. उन्होंने कार्ड नहीं निकलने पर एटीएम में लगे गार्ड के नंबर पर फोन किया. फोन पर इन्हें बगल के एटीएम के गार्ड से बात करने को कहा गया. इसके बाद दूसरे दिन आने के लिए कहा गया और रुपयों की निकासी कर ली गई. वहीं, कदमकुआं थाना क्षेत्र में बदमाशों में एटीएम से कार्ड को गायब करके महंत जयनारायण दास के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया. महंत के खाते से तीन लाख 10 हजार रुपए की निकासी की गई. पीड़ित महंत जय नारायण ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है. कदमकुंआ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके बाद मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

57 मिनट ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

5 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

7 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

9 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago