Bihar

तेजप्रताप ने पीएम मोदी से मुलाकात के लिए मांगे 2 मिनट, बोले-2 मिनट का गलत मतलब मत लगाइएगा

बिहार सरकार के मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पीएम मोदी से मुलाकात करना चाहते हैं। उन्होंने मिलने के लिए 2 मिनट का वक्त मांगा है। तेजप्रताप ने कहा कि वो प्रधानमंत्री से डायरेक्ट बात कर सवाल पूछना चाहते हैं। किसानों के लिए केंद्र ने कुछ भी नहीं किया।

पर्यावरण मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कुछ काम नहीं किया बल्कि सब अंबानी-अडाणी के हाथों में दे दिया है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से डायरेक्ट पूछना चाहते हैं। वह तो मन की बात करते हैं। लेकिन हम कहते हैं, कि हमारे पास 2 मिनट आकर या हम ही उनके पास 2 मिनट जाकर मिलना चाहते हैं।

इसके आगे उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आप लोग 2 मिनट का गलत मतलब मत निकालिए, हम केवल उनसे मिलना चाहते हैं। मंच पर उन्होंने प्रधानमंत्री की नकल भी उतारी। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल और वीडियो ब्लॉग का जिक्र करते हुए कहा कि कोई मंत्री है, जो खुद से ब्लॉगिंग करता हो।

हम तो कर रहे हैं, कुछ दिनों के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ब्लॉगिंग करेंगे। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी की नकल की और कहा कि वो मेरी और पिता की नकल करते हैं। तेजप्रताप यादव ने ये बातें नए संगठन छात्र राजद भारत की पहली बैठक के दौरान कही। इस दौरान लालू यादव भी मौजूद रहे।

बीजेपी वाले सब नेता हमसे डरते हैं

तेजप्रताप यादव कार्यक्रम के दौरान पूरे रंग में दिखे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर​​​​​​​ वार किया। उन्होंने कहा कि हम पूजा-पाठ बहुत ज्यादा करते हैं। जब भी सदन में जाते हैं, तो टीका लगाकर जाते हैं। बीजेपी वाले नेता मुझे देखते हैं और वह भी मेरी नकल करते हैं। कोई कुछ डर से नहीं बोलता है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। अभी हम आप लोगों से बातचीत कर रहे हैं और पता चला कि शाम में तेजस्वी भैया के घर पर सीबीआई और ईडी वाले पहुंच गए हैं। कब क्या हो जाए कुछ पता नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन के बैठक की शुरुआत हुई। कोई भी आंदोलन की शुरुआत होती है तो वह बिहार से ही होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

7 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

8 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

10 घंटे ago