Bihar

बिहार: सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोती..फिर पीटते हुए गांव में घुमाया; बकरी चोरी के आरोप में पंचायत ने सुनाया तालिबानी फरमान

मुजफ्फरपुर में एक शख्स की बकरी चोरी के आरोप में जमकर पिटाई की गई। उसका सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोत दी। फिर जूते-चप्पलों का माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। चोरी के आरोप में यह सजा पंचायत ने सुनाई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

मामला गायघाट थाना क्षेत्र के शिवदाहा बरैल गांव का है। एक शख्स शनिवार की रात बकरी और साइकिल चोरी कर रहा था। इसी दौरान घरवाले जाग गए। शख्स को रंगेहाथ पकड़ लिया। सूचना पर ग्रामीण जुट गए। रात में ही उसकी जमकर पिटाई की। फिर रविवार दोपहर को सजा देने के लिए पंचायत बैठी। पंचायत ने उसे सजा सुनाई।

वीडियो में दिख रहा है कि गांव के एक व्यक्ति आरोपी के चेहरे पर कालिख पोत रखी है। ढोल-बाजे के साथ उसे गांव में घुमा रहा है। आरोपी शख्स वीडियो में डरा-सहमा दिख रहा है। आरोपी भी उसी गांव का ही रहने वाला है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक देर रात साइकिल और बकरी चोरी करने पहुंचा था। चोरी करने से पहले ट्रांसफार्मर से बिजली काट दी। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

गायघाट थाना अध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस की टीम गांव में पहुंचकर जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो की मदद से दोषियों की पहचान की जा रही है। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

1 घंटा ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

6 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

6 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

7 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

7 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

17 घंटे ago