Bihar

घूमने निकले चार दोस्तों के खत्म हुए पैसे, तो लूट लिया पेट्रोल पंप, फिर ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

शौक बड़ी चीज है और मंहगी भी, लेकिन इंसान जब अपने बूते के बाहर जाकर शौक करता है तो उसके बड़े साइड इफेक्ट सामने आते हैं. बिहार के भागलपुर में पजेरो गाड़ी से बंगाल घूमकर लौट रहे तीन युवकों का पैसा जब खत्म हो गया तो वह लुटेरे बन गए. गाड़ी में डीजल भरवाने के लिए जब उनके पास पैसे नहीं बचे तो उन्होंने पेट्रोल पंप ही लूट लिया. घटना भागलपुर जिले के नवगछिया के पवन बाबा फ्यूल चकमैदा की है.

बताया जा रहा है कि तीन युवक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पजेरो से घूमने गए थे. वहां से लौटने के दौरान भागलपुर के नवगछिया में उनकी गाड़ी का डीजल खत्म हो गया. इसके बाद उन्होंने इस लूट कांड को अंजाम दिया.

फेमस होटल का शेफ है आरोपी

पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. ये बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं. इनकी पहचान स्पर्श अनुराग, जो राजधानी पटना के ट्रांसपोर्ट नगर डीएवी स्कूल के पास का रहने वाला है और पटना के एक फेमस होटल में शेफ है. दूसरे और तीसरे युवक की पहचान हजारीबाग जिले के शुभम कुमार और मनेर थाना के शैरपुर के प्रियांशू कुमार के रूप में हुई है.

लूट कांड का मास्टरमाइंड है शुभम

प्रियांशु सीए का स्टूडेंट है, जबकि शुभम एक ठग है. वह ठगी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस ने लुटेरों के पास से पजेरो गाड़ी, लूटे हुए मोबाइल समेत चार फोन बरामद किए हैं. इसमें एक आईफोन भी है. वहीं गाड़ी पर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा भी लगा हुआ था. हालांकि इसके बारे में एसपी ने कहा कि जिस समय लूट की वारदात हुई, उस समय गाड़ी पर कोई झंडा नहीं लगा हुआ था.

डीजल के लिए पेट्रोल पंप ही लूट लिए

घटना के बारे में एसपी ने बताया कि तीनों युवक सिलीगुड़ी से घूमकर लौट रहे थे. नवगछिया के पास उनकी गाड़ी का डीजल खत्म हो गया. उनके पास पैसे भी नहीं थे. इसके बाद सभी ने लूट का प्लान बनाया. वो पेट्रोल पंप पर गए और पहले गाड़ी के टैंक को फुल कराया. इसके बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी से 11 हजार रुपए और संजीव कुमार, जो काउंटर पर बैठे थे, उससे 22,600 रुपए चाकू दिखाकर लूट लिए.

एसपी ने बताया कि SDPO दिलीप कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है. इसमें शिव कुमार रमानी और नवगछिया थाना प्रभारी भारत भूषण भी शामिल हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

12 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

20 घंटे ago