समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नीतीश ने तेजस्वी के करीबी मंत्री आलोक मेहता का आदेश किया कैंसिल: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 480 कर्मियों के ट्रांसफर पर रोक

सीएम नीतीश कुमार ने राजद कोटे के मंत्री का एक आदेश कैंसिल कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने विभाग के 480 कर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया था। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदेश को खारिज कर दिया है।

राजस्व एवं भूमि विभाग ने 30 जून को भारी पैमाने पर अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी समेत अन्य अफसरों को इधर से उधर किया था। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को तबादले को लेकर काफी शिकायतें मिली थीं। इसके बाद सीएम नीतीश ने यह फैसला लिया है।

IMG 20220723 WA0098

इन पदाधिकारियों को किया गया था इधर से उधर

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता की तरफ से बिहार राजस्व सेवा के राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पद तथा अंचल अधिकारी एवं समकक्ष अंचल अधिकारी,प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी, प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी, राजस्व अधिकारी- सह-कानूनगो और सहायक चकबंदी पदाधिकारी पद पर पदाधिकारियों के स्थानांतरण किया गया था।

IMG 20230522 WA0020IMG 20230604 105636 460

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पदस्थापन से संबंधित निर्गत विभागीय अधिसूचना सं-415 (3) / रा०, दिनांक 30.06.2023, अधिसूचना सं0-416 (3) / रा०. दिनांक 30.06.2023 अधिसूचना सं0-417 (3) / रा०, दिनांक 30.06.2023 एवं अधिसूचना सं0-418 (3) /रा0, दिनांक 30.06.2023 को निरस्त किया है।

IMG 20230701 WA0080

पिछले साल भी रद्द हुए थे तबादले

पिछले साल भी 30 जून को हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सौ से अधिक अधिकारियों के तबादले 10 जुलाई को रद्द कर दिए गए थे। यह भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर ही हुआ था। उस समय एनडीए की सरकार थी। भाजपा विधायक रामसूरत राय विभाग के मंत्री थे।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

आरोप तब भी यही लगा था कि तबादले में विधायकों की नहीं सुनी गई। पक्षपात किया गया है। उससे पहले भाजपा के ही विधायक रामनारायण मंडल के मंत्रित्व काल में जून वाले तबादले जुलाई में रद्द हो गए थे। आरोप वही था-मनमानी, लेनदेन और पक्षपात।

IMG 20230606 WA0083IMG 20230716 WA0031 01IMG 20230324 WA0187 01IMG 20230620 WA0060IMG 20230416 WA0006 01