Bihar

नीतीश कुमार अचानक से पहुंचे मंत्री विजय चौधरी के घर, सीएम को घर में देखकर आश्चर्यचकित हुए चौधरी, बंद कमरे में हुई बातचीत

सीएम नीतीश कुमार रविवार सुबह वित्त मंत्री विजय चौधरी से मिलने अचानक मिलने पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, विजय चौधरी को इस बात की जानकारी नहीं थी। सीएम के घर पर पहुंचने के बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। माना यह जा रहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दोनों के बीच चर्चाएं हुई है। वहीं विजय चौधरी ने कहा कि सीएम ने खुद ही कहा कि वह इधर से जा रहे थे तो मिलने आ गए।

बता दें कि कल ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता शकील अहमद भी पहुंचे थे। इन नेताओं के बीच में भी काफी लंबी बातचीत हुई दोनों नेता कल तेजस्वी यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे थे।

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मणिपुर की घटना और बिहार के बेगूसराय की घटना में लोगों को फर्क समझना चाहिए। मणिपुर में संगठित अपराध हो रही है। बिहार में छिटपुट घटनाएं हो रही है। मणिपुर के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। वही गृह मंत्री वहां पर जाकर दौरा कर रहे हैं लेकिन फिर भी घटना नहीं रुक रही है और बिहार में छोटी घटनाएं हो रही है तो सरकार से इस्तीफा मांगा जा रहा है।

विजय चौधरी ने आगे कहा कि मणिपुर की घटना जो हुई है उसमें जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहां जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए लेकिन केंद्र सरकार और राज्य सरकार वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू करने में नाकाम दिखाई दे रही है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर क्या कहा जानिए

वही विजय चौधरी ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि यह सिर्फ मीडिया नहीं चल रहा है। ना ही सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री ने इसको लेकर कोई बयान दिया। इसको लेकर जो भी फैसला होगा वह आने वाले समय में बताया जाएगा लेकिन अभी इस पर कोई बात नहीं हो रही है।

यह बहुत आश्चर्य की बात है पूरे देश में गरीबी रेखा दूर करने में बिहार सबसे अव्वल स्थान पर रहा है। भाजपा के नेता इस पर गर्व महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने बिहार को कौन सा विशेष योगदान दिया है गरीबी दूर करने के लिए। भाजपा नीतीश कुमार के विरोध में अंधी हो चुकी है भाजपा नेता बिहार सरकार को बदनाम करने में कोई परहेज नहीं कर रही। नीति आयोग ने जो रिपोर्ट बिहार के विकास की जारी की है उस रिपोर्ट में बिहार सरकार द्वारा किए गए कार्य और उपलब्धि की प्रशंसा है। भाजपा नेता बिहार को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago