Bihar

जीतनराम मांझी के बेटे को मिली Y-Plus श्रेणी की सुरक्षा, हाल ही में एनडीए में हुए थे शामिल

जीतनराम मांझी के बेटे और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन मांझी को केंद्र सरकार के द्वारा Y-Plus श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. बता दें कि हाल ही में हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (से) ने हाल ही में महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थामा था. ऐसे में संतोष मांझी की सुरक्षा बढ़ाने को राजनीतिक रुप में देखा जा रहा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी राजनेता को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है.

दस दिनों में तेजस्वी के सीएम बनने का किया था दावा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने हाल में ही दावा किया था कि महाराष्ट्र के जैसे ही राष्ट्रीय जनता दल भी काम कर रही है. 5 से 10 दिन में खेला होगा और यह खेला राजद करेगा. तेजस्वी यादव 10 दिनों में मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विचलित हैं इसलिए अपने विधायकों से मिल रहे हैं. ढाई सालों में वह किसी से नहीं मिले और अब वह फोन कर बुला-बुलाकर सभी सांसदों और विधायकों से मिल रहे हैं.

जदयू में टूट पर ललन सिंह ने किया पलटवार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी में टूट के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा और उसके नेता मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं. जदयू पूरी मजबूती के साथ खड़ा है. इनको जितना प्रयास करना है कर लें. ललन सिंह ने महाराष्ट्र में अजित पवार की टूट को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो दिन पूर्व एनसीपी पर कई हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था. अब एनसीपी के कई विधायक भाजपा समर्थन से चल रही महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गये. उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रधानमंत्री का बयान सुनकर आश्चर्य चकित हूं.

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

4 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

7 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

10 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

12 घंटे ago