Bihar

मां की बेइज्जती का बदला लेने के लिए क्रिमिनल बन गया बेटा, 6 साल बाद मां को डायन बता नंगा घुमाने वाले की कराई हत्या

6 साल पहले एक युवक की मां के साथ उसी के गांव में बेइज्जती की घटना होती है. महिला को डायन होने का आरोप लगाते हुए न केवल ताने मारे जाते हैं बल्कि गांव के ही कुछ दबंगों की मौजूदगी में नंगा घुमाया जाता है. जब अमूमन आम लोग इस घटना को भूल जाते हैं तो इसी दौरान कुछ ऐसा होता है जो आमतौर पर फिल्मों में होता है. पीड़िता का बेटा अपमान करने वालों से बदला लेने सामने आता है और आरोपी की हत्या कर देता है. फिल्मी कहानी जैसी ये घटना बिहार के नवादा जिला की है.

क्या है पूरा मामला

11 जुलाई को नवादा के वारसलीगंज प्रखंड कार्यालय के समीप कॉलेज के रिटायर्ड क्लर्क उपेंद्र सिंह की गोली मारकर अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इसका खुलासा कर लिया है. नवादा पुलिस ने इस केस में एक पेशेवर शूटर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और हत्या में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद किया है. वारसलीगंज थाने में पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मर्डर की घटना को 6 साल पहले यानी वर्ष 2017 में हुई घटना के इंतकाम के तौर पर अंजाम दिया गया था.

17 गोलियां मारकर की थी हत्या

वारसलीगंज से दौलतपुर गांव में दौलतपुर गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी को डायन का आरोप लगाते हुए गांव में अर्धनग्न अवस्था कर पूरे गांव में घुमाया गया था. उसी का बदला लिया गया है. 6 साल पहले की घटना में मृतक उपेंद्र सिंह के साथ-साथ विवेकानंद सिंह की भी अहम भूमिका थी. इस घटना का बदला लेने के लिए अनिल सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह ने उपेंद्र सिंह की हत्या करवा दी. वर्ष 2017 की घटना के बाद गुड्डू सिंह एवं उनके साथियों द्वारा वर्ष 2018 में विवेकानंद सिंह की 17 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. दूसरे आरोपी उपेंद्र सिंह को घटना के 6 साल बाद मौत के घाट उतार दिया.

अपराधी बनकर लिया मां का बदला, बेउर में रची हत्या की साजिश

वर्ष 2017 में हत्या के बाद गुड्डू सिंह अपराधी बन गया और अपने बहनोई के चचेरे भाई कुख्यात अपराधी बकमा निवासी रघुनाथ सिंह के संरक्षण में आकर अपराध करने लगा. फिलहाल रघुनाथ सिंह एवं गुड्डू सिंह जिसने हत्या की साजिश रची थी वो दोनों हत्या के अन्य मामले में पटना के बेउर जेल में बंद हैं. दोनों ने बेउर जेल से इसकी साजिश रची. जेल से ही षड्यंत्र रच कर गुड्डू सिंह अपने छोटे भाई सुधांशु उर्फ लाला और एवं रघुनाथ सिंह के बड़े भाई रामानंद सिंह के होने वाले साले राहुल सिंह जो कि शेखपुरा जिला के शेखोपुर सराय के रहने वाले हैं, दोनों ने हत्या की साजिश रची और पेशेवर शूटर राहुल सिंह ने गोली मारकर उपेंद्र सिंह की हत्या कर दी.

तकनीकी अनुसंधान से हुआ मामले का खुलासा

हत्या के बाद इसको लेकर एक एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें पकरीबरावां एसडीपीओ, वारसलीगंज पुलिस और डीआईयू को शामिल किया गया. गठित एसआईटी टीम ने तकनीकी अनुसंधान सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषकों के आधार पर कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया तथा घटना कार्य करने वाले मुख्य शूटर राहुल सिंह को शेखोपुर सराय से गिरफ्तार कर लिया. घटना में साथ देने वाले एक अन्य शूटर लाला जो फिलहाल फरार है उसकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है. इस प्रकार से पुलिस ने इस हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

34 मिनट ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago